Google One क्या है ? गूगल ड्राइव और गूगल वन में क्या अंतर है ?

What is Google One App Full Information in Hindi:- दोस्तों गूगल ने एक नई सर्विस लॉन्च की है जिसका गूगल वन रखा गया है। आज के इस लेख में हम आपको यही बताएंगे कि गूगल वन क्या है ? इसका काम क्या है ? गूगल वन का इस्तेमाल कैसे करते हैं ? गूगल ड्राइव और गूगल वन में क्या अंतर है ? आदि। आपके मन मे गूगल वन से संबंधित जितने भी सवाल हैं, उन सभी के जवाब आपको इस लेख में मिलने वाले हैं, इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े।

google one vs google drive, google one benefits, how to use google one, google one pricing india

Google One क्या है ?  गूगल ड्राइव और गूगल वन में क्या अंतर है ?

गूगल वन क्या है ? What is Google One in Hindi

Google One गूगल के द्वारा develop की गई एक ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज सर्विस है, जिस पर हम अपने डाटा यानी फोटो, वीडियो, मैसेज, डॉक्यूमेंट आदि को ऑनलाइन स्टोर करके रख सकते हैं। लेकिन गूगल कि यह सर्विस फ्री नहीं है। इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन चार्ज भी देना होता है। नीचे हम आपको गूगल वन के सभी प्लान्स के बारे में डिटेल से बताएंगे।

गूगल वन सर्विस को शुरू करने की घोषणा मई 2018 में ही कर दी गई थी और 15 अगस्त 2018 को गूगल ने इस सर्विस को लॉन्च किया था। इस सर्विस को आप गूगल वन की वेबसाइट पर जाकर तथा अपने मोबाइल में इसका ऐप डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल वन को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी इसके यूजर्स की संख्या काफी अधिक है। वर्ल्ड वाइड गूगल वन के यूजर्स की संख्या 100 मिलियन से भी ज्यादा है, साथ ही प्ले स्टोर पर यूजर्स ने इस ऐप को 4.4 की रेटिंग दी है, जो कि काफी अच्छी मानी जाती है। 

गूगल वन ने गूगल ड्राइव प्रीमियम को रिप्लेस किया है। इससे पहले गूगल ड्राइव ही गूगल की ऑनलाइन प्रीमियम क्लाउड स्टोरेज सर्विस थी। लेकिन अभी गूगल ने पेड क्लाउड सर्विस को गूगल ड्राइव से अलग कर दिया है और इसका नाम गूगल वन रखा गया है।

आपको जानकर खुशी होगी कि गूगल वन VPN का इस्तेमाल करता है। इसलिए आपका डाटा इस पर हमेशा प्राइवेट रहेगा। आपको प्राइवेसी की चिंता करने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है।

चलिए अभी हम आपको गूगल वन के कुछ प्रमुख फीचर्स के बारे में बताते हैं।


Google One All Features List in Hindi

  • अगर आप गूगल वन की सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं तो उसके बाद आप गूगल सपोर्ट टीम से 24/7 चैट, ईमेल, तथा फोन कॉल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं, और ना सिर्फ इस सर्विस के बारे में बल्कि गूगल की किसी भी सर्विसेज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर आप इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और इसका ऐप्प अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेते हैं, तो उसके बाद आपका जितना भी डाटा होगा वह सारा ऑटोमेटिक ही गूगल वन में स्टोर कर लिया जाएगा, आपको खुद से करने की जरूरत नही पड़ेगी।
  • इस पर जब आप प्लान खरीदते हैं, तो आपको 10 परसेंट तक का कैशबैक मिल जाता है।
  • गूगल वन VPN का इस्तेमाल करता है, इसलिए इस पर आपका डाटा हमेशा प्राइवेट और सुरक्षित रहेगा।
  • गूगल वन में आप जो भी प्लान खरीदते हैं या आप गूगल से जो भी स्टोरेज खरीदेंगे, उसे आप अपने पांच फैमिली मेंबर्स के साथ भी शेयर कर सकते हैं। गूगल यह अलाउ करता है कि आप अपने क्लाउड स्टोरेज को 5 लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। यानी कि आप एक प्लान खरीद कर 5 अलग अलग डिवाइस का डाटा इस पर स्टोर करके रख सकते हैं।

चलिए अभी हम आपको गूगल वन के प्रीमियम प्लान्स के बारे में बताते हैं।


Google One All Plans List:- 

Storage       Monthly Plan     Yearly Plan

100GB         ₹130/Month      ₹1300/Year

200GB         ₹210/Month      ₹2100/Year

2TB              ₹650/Month      ₹6500/Year

10TB            ₹3250/Month

20TB            ₹6500/Month

30TB            ₹9750/Month


वर्तमान में गूगल वन के प्लान्स यही है, आने वाले समय में हो सकता है कि यह प्लान चेंज हो जाए। इसलिए अगर आपको गूगल वन के लेटेस्ट प्रीमियम प्लांस के बारे में जानना है तो आप गूगल वन की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।


गूगल गूगल वन का इस्तेमाल कैसे करें ?

जैसा की हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि आप गूगल वन की वेबसाइट one.google.com पर जाकर या अपने मोबाइल में गूगल वन ऐप डाउनलोड करके इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अभी गूगल वन ऐप्प अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप ऐसा कर सकते हैं।

Download

इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद जब आप से पहली बार इसको ओपन करेंगे, तो आपको इसमें अपनी जीमेल आईडी से लॉगिन करना पड़ेगा।

लॉग इन करने के बाद टुटोरिअल के माध्यम से आपको बताया जाएगा कि आपको इस एप में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे। आपने इन्हें स्किप कर सकते हैं। स्किप करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा।

यहां आप इसके सभी options को देख सकते हैं। चलिए हम आपको इसके कुछ प्रमुख options के बारे में बताते हैं।

Storage:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपनी स्टोरेज देख सकते है, स्टोरेज को खाली कर सकते है, तथा अपने मोबाइल डाटा का बैकअप भी इस ऑप्शन के माध्यम से ले सकते है

Benefits:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप इस app के बेनिफिट्स देख सकते है, 

Support:- इस ऑप्शन की मदद से आप गूगल सपोर्ट टीम से chat व कॉल के माध्यम से बात कर सकते है,

Settings:- इस ऑप्शन की मदद से आप इस app की सभी प्रकार की सेटिंग्स कण्ट्रोल कर सकते है जैसे emails, backup settings, data restore आदि।

Subscribe:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप इस सर्विस के सभी प्लान्स देख सकते है तथा किसी भी प्लान्स को यही से खरीद भी सकते है।


Google Drive और Google One में क्या अंतर है ?

चलिए अभी हम जानते हैं कि गूगल ड्राइव और गूगल वन में क्या deference है ? तो देखिए फ्रेंड्स गूगल ड्राइव भी एक ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज सर्विस है, जिस पर हम अपने डाटा को ऑनलाइन स्टोर करके रख सकते हैं। लेकिन गूगल ड्राइव की कुछ लिमिट है। गूगल ड्राइव पर हम ज्यादा से ज्यादा 15GB तक का डाटा ही स्टोर कर सकते हैं, इससे अधिक नहीं कर सकते है।

दूसरी बात गूगल ड्राइव सर्विस फ्री है। गूगल ड्राइव पर डाटा स्टोर करने के लिए हमें कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ता है। इसके अलावा गूगल वन गूगल ड्राइव का अपग्रेडेड वर्जन है। अगर आप का डाटा 15GB से अधिक है, तो आप गूगल वन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको 200GB से लेकर 30TB तक के प्लान्स मिलेंगे, जिन्हें लेकर आप 30TB तक का अपना डाटा ऑनलाइन स्टोर करके रख सकते हैं। लेकिन यह सर्विस फ्री नही है। इसके लिए अलग-अलग प्लान्स है जो कि आपको पैसे देकर खरीदने पड़ते हैं। उम्मीद है कि आप इन दोनों के बीच का अंतर अच्छे से समझ गए होंगे।


FAQ

क्या गूगल वन सुरक्षित है ?

हां यह एकदम सुरक्षित है।

क्या गूगल वन फ्री है ?

नही गूगल वन का इस्तेमाल करने के लिए पेमेंट करना होगा।

गूगल वन का इस्तेमाल किसलिए किया जाता है ?

गूगल वन भी गूगल ड्राइव की तरह एक ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज प्लेटफार्म है जिस पर हम अपना डाटा जैसे फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट जैसी फाइल अपलोड कर सकते है।

गूगल वन का फायदा क्या है ?

गूगल वन का सबसे बड़ा फायदा यही है की इस पर हम 30TB तक का डाटा ऑनलाइन स्टोर करके रख सकते है।

ये भी पढ़े...

दोस्तों आज के इस लेख में आपने सीखा की google one kya hai in hindi ? Ye kis kaam aata hai ? Google one aur google drive me kya antar hai ? Google one ka use kaise kare ? उम्मीद है कि जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर लेकर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ