Google Go App क्या है ? गूगल और गूगल गो में क्या अंतर है ?

What is Google Go App Full Information in Hindi:- हेलो दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लॉग पर बहुत बहुत स्वागत है, दोस्तों प्ले स्टोर पर गूगल के सैंकड़ों एप है, जिन्हें हम अपने एंड्राइड मोबाइल में इनस्टॉल करके इस्तेमाल कर सकते है। गूगल के ज्यादातर एप्स यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी होते है, इसलिए किसी अन्य डेवलपर की बजाय लोग गूगल के apps इस्तेमाल करना ज्यादा पसन्द करते है।

आज के इस लेख में हम गूगल के ही एक app जिसका नाम Google Go है, के बारे में बात करने वाले है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Google Go एप क्या है ? किस काम आता है ? गूगल और गूगल गो में क्या अंतर है ? आदि। इस लेख में आपको गूगल गो के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिलने वाली है। इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ते रहिएगा।

बोलने वाला गूगल डाउनलोड, बोलने वाला गूगल कैसे सेट करे, 

Google Go App क्या है ? गूगल और गूगल गो में क्या अंतर है ?


Google Go App क्या है ? किस काम आता है ?

यह गूगल द्वारा निर्मित एक Searching tool है, जिसका इस्तेमाल हम इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की जानकारी सर्च करने के लिए कर सकते है। बहुत से लोग इस ऐप को बोलने वाला गूगल ऐप के नाम से भी जानते हैं। यह एप्प गूगल के Google Search App का ही लाइट version है, ठीक उसी प्रकार से जिस प्रकार से इसने यूट्यूब का लाइट वर्जन Youtube Go लॉन्च किया था।

अगर आप इस एप्प को यूज़ करते हुए इंटरनेट चलाते है तो आप अपना 60% से भी ज्यादा डेटा बचा सकते है, क्योंकि बाकी apps के मुकाबले यह ऐप्प मात्र 40% डेटा ही यूज़ करता है।

इस ऐप्प की साइज 10MB से भी कम है। प्ले स्टोर पर अब तक इसके 500 मिलियन से भी ज्यादा Downloads हो चुके है। यूज़र्स ने इस एप्प को 4.3 स्टार रेटिंग दी है, जो कि काफी बेहतरीन मानी जाती है। इस एप्प को 4 दिसंबर 2017 को लॉन्च कर दिया गया था, किन्तु पिछले कुछ समय मे ही इसके यूज़र्स की संख्या बढ़ी है।

तो यह इस एप्प की कुछ बेसिक से जानकारी थी, चलिए अभी हम आपको इसके कुछ प्रमुख फीचर्स के बारे में बताते है।


Google Go All Features List in Hindi

Search:- इस ऑप्शन की मदद से आप गूगल में कुछ भी टाइप करके सर्च कर सकते है।

Voice Search:- अगर आपको टाइपिंग करने में परेशानी होती हो, तो इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप बोलकर गूगल में सर्च कर सकते है।

Camera Translate:- अगर आपके पास ऐसी कोई फ़ोटो, पेपर, बोर्ड या ऐसे कुछ शब्द है, जो कि किसी ऐसी भाषा मे लिखे हुए है, जिसे आप पढ़ नही सकते है, तो इस ऑप्शन की मदद से आप अपने मोबाइल के कैमरे की मदद से उन शब्दों का अनुवाद अपनी लोकल भाषा मे कर सकते है।

Discover:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप देश और दुनिया की लेटेस्ट और ट्रेंडिंग खबरों को पढ़ सकते है।

Images:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप गूगल में Images सर्च कर सकते है।

GIFs:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप गूगल में GIFs फाइल्स सर्च कर सकते है।

Youtube:- इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप यूट्यूब को डायरेक्ट इसी ऐप्प में चला सकते है, आपको अलग से यूट्यूब ऐप्प को चलाने की जरूरत नही पड़ेगी।

Downloads:- इस एप्प के माध्यम से आप जो भी फाइल्स डाउनलोड करेंगे, वो सभी आपको इसमे मिल जाएगी।

Apps:- यंहा आपको सभी सोशल साइट्स के एप्प्स मिल जाएंगे जैसे facebook, instagram, twitter आदि, इसलिए अगर आप इन सोशल साइट्स का इस्तेमाल करते है, तो आपको इनके ऐप्प अलग से अपने मोबाइल में रखने की आवश्यकता नही है, आप यही से इनका इस्तेमाल गूगल गो ऐप्प में ही कर सकते है।

तो अभी आप गूगल गो ऐप्प के बारे में काफी कुछ जान चुके है, इसलिए चलिए अभी हम आपको बताते है कि आप इस एप्प को डाउनलोड कैसे कर सकते है ? और इसका इस्तेमाल कैसे करते है ?


Google Go App Download कैसे करे ?

आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर सर्च करके इस एप्प को डाउनलोड कर सकते है, इसके अलावा अभी नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके भी आप ऐसा कर सकते है।

Download

डाउनलोड करने के बाद जब आप इस एप्प को ओपन करेंगे, तो सबसे पहले आपको अपनी जीमेल id से इसमे लॉगिन करना है।

उसके बाद भाषा का चयन करें, जिसमे आप इसका इस्तेमाल करना चाहते है।

उसके बाद यह ऐप्प आपसे कुछ परमिशन मांगेगा, उन्हें allow करे।

बस इसके बाद यह ऐप्प इस्तेमाल करने के लिए रेडी हो जाएगा। इसके सभी फीचर्स के बारे में हम ऊपर आपको बता चुके है, इसलिए आप ऊपर बताये गए तरीके से इस एप्प का इस्तेमाल कर सकते है।


Google और Google Go में क्या अंतर है ?

Google एक सर्च इंजन है, जिस के माध्यम से हम इंटरनेट पर मौजूद किसी भी जानकारी को ढूंढ सकते है। इसके अलावा गूगल गो एक मोबाइल एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से हम बहुत ही कम इंटरनेट डेटा खर्च करे इंटरनेट चला सकते है, साथ ही इसमे हमे कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिल जाते है, जिनके बारे में हम आपको ऊपर बता चुके है।


FAQ

बोलने वाला गूगल कैसे डाउनलोड करते है ?

आप प्ले स्टोर में जाके Google Go ऐप डाउनलोड कर सकते है।

Google Go का फायदा क्या है ?

Google Go में आपको गूगल के बहुत से फीचर्स का फायदा मिल जाता है जिनके बारे में डिटेल से इस लेख में बताया गया है।

क्या Google Go ऐप फ्री है ?

हां यह एक फ्री ऐप है।

बोलने वाला गूगल कौनसा है ?

Google और Google Go दोनों ही बोलने वाले ऐप है इनमे से आप किसी भी ऐप को डाउनलोड कर सकते है।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तो आज के इस लेख में आपने जाना कि Google go app kya hai ? Google aur Google go me kya antar hai ? आदि। उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ