Google Play Points क्या होते है ? किस काम आते है ?

What is Google Play Points Full Information in Hindi:- चाहे कोई भी सर्विस हो अगर वो गूगल की हो तो हम सभी का उस सर्विस के प्रति एक अलग ही लेवल का विश्वास हो जाता है। गूगल की ऐसी कई सर्विस है जो कि हम सभी के लिए काफी यूज़फुल है और काम की है। हम अपने ब्लॉग पर गूगल की हर एक सर्विस के बारे में बताते रहते हैं, तो अगर आप गूगल की सर्विसेज के बारे में हिंदी भाषा में जाना चाहते हैं तो आप अभी यहां पर क्लिक करके गूगल के सभी सर्विसेज के बारे में जान सकते हैं।

इस लेख में हम Google Play Points के बारे में जानने वाले हैं। यहां पर हम आपको बताएंगे कि गूगल प्ले पॉइंट्स क्या होते हैं ? किस काम आते हैं ? गूगल प्ले पॉइंट्स का इस्तेमाल कहां पर और कैसे करें ? यह सारी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी। तो अगर आप इन सब के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें, आपको संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।


Google Play Points क्या होते है ? किस काम आते है ?

Google Play Points प्ले स्टोर में आया एक नया फीचर है जो कि गूगल के द्वारा प्ले स्टोर में ऐड किया गया है। यह फीचर ऐड करने के पीछे गूगल का मकसद यूजर्स को प्ले स्टोर से ज्यादा से ज्यादा paid apps, games, items डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करना है । अभी अगर आप गूगल प्ले स्टोर से कोई भी App, Game, Book, Movie डाउनलोड करते हैं तो इसके बदले में गूगल प्ले स्टोर में आपको कुछ प्ले पॉइंट्स दिए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप प्ले स्टोर से नए paid apps, games, books, movies, items खरीद सकते हैं या सब्ससिप्शन ले सकते है। 

साथ ही अगर आप चाहे तो Google Play Points को Google Credit में कन्वर्ट करके अपने गूगल प्ले अकाउंट में पैसे ऐड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने गूगल प्ले बैलेंस की मदद से इन पैसों का इस्तेमाल प्ले स्टोर पर किसी भी आइटम को खरीदने के लिए या सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कर सकते हैं।

आपको बता दें की Google Play Points में 4 रैंक होती है। 1  Bronze, 2. Silver, 3. Gold, 4. Platinum, जैसे-जैसे आप गूगल प्ले प्वाइंट Earn करते जाते हैं वैसे वैसे ही आपकी रैंकिंग ब्रोंज से सिल्वर, सिल्वर से गोल्ड और गोल्ड से प्लेटिनम ऐसे बढ़ती जाती है। आपको बता दें कि जितनी अच्छी आपकी रैंक होगी उतने ही ज्यादा आपको गूगल प्ले प्वाइंट्स मिलेंगे।

तो अभी आपको समझ में आ गया होगा कि गूगल प्ले पॉइंट्स क्या होते हैं और किस काम आते हैं ? इसलिए अभी हम आपको बताते हैं कि आपको प्ले स्टोर में गूगल प्ले प्वाइंट्स कहां पर मिलेंगे ? या दूसरे शब्दों में कहें तो प्ले स्टोर में गूगल प्ले प्वाइंट्स को एक्टिव कैसे करे ?

> इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करना है और अपनी प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना है।

> फिर आपको Play Points का एक ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक कर दीजिएगा।

> फिर आपको Join Fore Free ऑप्शन पर क्लिक करना है।  

> बस इतना करते ही आपके प्ले स्टोर में गूगल प्ले प्वाइंट्स सर्विस एक्टिव हो जाएगी। 

> अभी जब भी आप प्ले स्टोर से कुछ भी परचेजिंग करेंगे तो उसके बदले में आपको गूगल प्ले प्वाइंट्स मिलेंगे और वो प्वाइंट्स यहां पर इकट्ठा होते रहेंगे। 


Google Play Points कैसे Earn करे ?

प्ले स्टोर में एक बार गूगल google play points एक्टिव करने के बाद जब भी आप प्ले स्टोर से कोई ऐप या गेम परचेज करते हैं या कोई सब्सक्रिप्शन लेते हैं या किसी ऐप या गेम में कोई आइटम परचेज करते हैं तो उसके बदले में आपको गूगल प्ले प्वाइंट्स मिलते हैं। साथ ही गूगल प्ले प्वाइट्स में आपको ऐसे बहुत से ऐप और गेम देखने को मिलेंगे जिन्हें डाउनलोड करने पर भी आपको गूगल प्ले पॉइंट मिलेंगे। तो यह कुछ तरीके हैं जिनके द्वारा आप गूगल प्ले प्वाइंट्स earn कर सकते हैं।


गूगल प्ले पॉइंट्स का इस्तेमाल कैसे करें ?

जब आप गूगल प्ले पॉइंट्स ऑप्शन में आते हैं तो यहीं पर आपको Use का एक ऑप्शन मिलता है। 

इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने गूगल प्ले पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर आपको आपके टोटल गूगल प्ले पॉइंट्स दिखाई देंगे। इनका इस्तेमाल आप चाहे तो किसी नए ऐप या गेम को खरीदने के लिए कर सकते हैं या फिर इनको गूगल क्रेडिट्स के रूप में कन्वर्ट करके अपने गूगल अकाउंट में पैसे ऐड कर सकते हैं।


गूगल प्ले पॉइंट से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या हम गूगल प्ले पॉइंट्स को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं ?

नहीं आप गूगल प्ले पॉइंट को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर सकते है आप इनसे सिर्फ प्ले स्टोर पर एप्स, गेम्स या पुस्तके खरीद सकते हैं।

क्या गूगल प्ले पॉइंट्स को Google Pay में ट्रांसफर कर सकते हैं ?

जी नहीं गूगल प्ले पॉइंट्स को Google Pay या किसी दूसरे upi ऐप में ट्रांसफर नहीं किया जा सकते है, इनसे सिर्फ प्ले स्टोर के ऐप और गेम्स ही खरीदे किए जा सकते हैं।

गूगल प्ले पॉइंट्स से क्या होता है ?

गूगल प्ले पॉइंट्स से आप प्ले स्टोर पर दूसरे एप्स और गेम्स को खरीद सकते है या उनकी सब्सक्रिप्शन ले सकते है।

गूगल प्ले पॉइंट्स कैसे मिलते हैं ?

जब आप प्ले स्टोर में गूगल प्ले पॉइंट्स को एक्टिव कर लेते हैं तो उसके बाद जब भी आप कोई नया ऐप या गेम परचेज करते हैं या कोई सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो बदले में आपको गूगल प्ले पॉइंट मिलते हैं।

क्या गूगल प्ले पॉइंट्स एक्सपायर होते हैं ?

जी हां हर एक गूगल प्ले पॉइंट की एक्सपायरी डेट होती है जो कि लगभग 6 से 12 महीना के बीच होती है। अगर आप इतने समय के बीच में अपने पॉइंट्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो वह अपने आप एक्सपायर हो जाते हैं।

तो अभी आप अच्छे से जान गए होंगे की Google play points kya hote hai ? Kis kaam aate hai ? Google play points ka istemal kaha aur kaise karte hai ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो इस लेख को अपने दोस्तो के साथ भी जरूर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ