B. Arch Course क्या है ? पूरी जानकारी

What is B. Arch Full Information in Hindi:- हेलो दोस्तो आप सभी का एक बार फिर से हमारे ब्लॉग पर बहुत बहुत स्वागत है, हमेशा की तरह आज भी हम आपके लिए एक बहुत ही उपयोगी जानकारी लेकर आये है, आज हम आपको B. Arch के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में बताने वाले है। क्योंकि आप ही की तरह बहुत से लोगो के मन मे B. Arch को लेकर कई सवाल होते है जैसे B. Arch Course Kya Hota Hai ? B. Arch कोर्स करने की योग्यता क्या है ? B. Arch कैसे करे ? B. Arch कोर्स करने के फायदे क्या क्या है ? आदि। इस लेख में आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलने वाले है।

B.Arch full form in hindi, b arch kya hota hai in hindi,

B.Arch full form in hindi, b arch kya hota hai in hindi, 


B. Arch Course क्या है ? पूरी जानकारी

B. Arch का पूरा नाम Bachelor of Architecture है। इसको शार्ट में B. Arch कहते हैं। यह एक under graduation course है जो कि 5 साल का होता है। 12th के बाद इस कोर्स को किया जा सकता है। यह कोर्स पूरी तरह से कंस्ट्रक्शन कार्य पर आधारित है। इसमे स्टूडेंट्स को हाउसेस, होटल्स, बिल्डिंग्स, रोड्स, शॉपिंग मॉल्स आदि का डिज़ाइन तैयार करना, उनकी प्लानिंग करना, उनका पूरा ब्लू प्रिंट तैयार करना सिखाया जाता है। साथ ही इसमे स्टूडेंट का स्किल डेवलपमेंट भी किया जाता है, जिससे वह अलग अलग लोगों की जरूरत के हिसाब से उनके घर, होटल, बिल्डिंग आदि का डिज़ाइन व स्ट्रक्चर तैयार करता है।

इस कोर्स में थ्योरी सब्जेक्ट्स, स्टूडियो, प्रोजेक्ट वर्क, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, रीसर्च ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके बाद स्टूडेंट्स को आर्किटेक्चर का अच्छा खासा नॉलेज हो जाता है। यह कोर्स करने के बाद आप निम्न पदों पर कार्य कर सकते है।


Career Options in Architecture 

  • Data Analyst 
  • Architecture Designer
  • Architecture Engineer
  • Interior Designer
  • Architecture Draftsman
  • Staff Consultant
  • Technical Assistant
  • Project Assistant Manager
  • Manager
  • Sales/Business Development Manager
  • Architecture Assistant
  • Architecture Historian/Journalist
  • Art Director
  • Building Contractor
  • Landscape Architecture


B. Arch योग्यता (Eligibility) क्या है ?

B. Arch एक under graduation course है, इसलिए इस कोर्स को करने के लिए आपका 12th पास होना जरूरी है, साथ ही 12th में आपके PCM यानी Physics, Chemistry, Math होना जरूरी है, साथ ही 12th में आपके कम से कम 50% मार्क्स होने जरूरी है। अगर आप sc/st केटेगरी से है ? तो आपको इसमे कुछ छूट मिल सकती है। 

इसके अलावा आप 10th के बाद International Baccalaureate Diploma करके भी सीधे इस कोर्स को कर सकते है, किन्तु इसमे भी आपके math सब्जेक्ट होना चाहिए, साथ ही इसमे आपके कम से कम 50% मार्क्स होने जरूरी है।


B. Arch Course कैसे करे ?

अगर आप यह कोर्स करने के लिए योग्य हैं ? तो आपको किसी अच्छी आर्किटेक्चर कोर्स करवाने वाली कॉलेज में एडमिशन लेना होगा। इंडिया में कई नेशनल और स्टेट लेवल इंस्टिट्यूट है जो कि यह कोर्स करवाते हैं। आप अपने आसपास के किसी अच्छे इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं।

लेकिन इंडिया में किसी भी कॉलेज या इंस्टीट्यूट में B. Arch कोर्स में एडमिशन लेने से पहले एक एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है। 

सभी कॉलेजेस और यूनिवर्सिटीज B. Arch course के लिए कई प्रकार के एंट्रेंस एग्जाम करवाती है, जैसे NATA (The National Aptitude Test in Architecture), AAT (Architecture Aptitude Test) आदि। इसके अलावा अगर आपने JEE MAINS क्लियर कर रखा है, तो आपको यह एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत नही पड़ेगी। आपका सिलेक्शन डायरेक्ट JEE MAINS के बेस पर हो जाता है।


B. Arch कोर्स की Fees कितनी है ?

B. Arch course के लिए कोई फिक्स fee सिस्टम नही है, सभी सरकारी व प्राइवेट इंस्टीट्यूटस की फीस अलग अलग होती है, फिर भी अगर आप किसी सरकारी कॉलेज से यह कोर्स करते है तो आपको लगभग 1.5 लाख से 2.50 लाख रुपये तक का खर्चा आ जाता है, वंही अगर आप यही कोर्स किसी प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इस पर लगभग 3 से 6 लाख रुपये तक का खर्चा आ सकता है। 

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों आज के एक लेख में आपने सीखा की B. Arch क्या होता है ? Bachelor of Architecture course kaise kare ? आदि। उम्मीद है कि आपको जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ