Cashify ऐप क्या है ? किस काम आती है ?

What is Cashify App Full Information in Hindi:- आजकल आपने Cashify ऐप की ad बहुत बार देखी होगी, अगर देखी है तो आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा की आखिर Cashify ऐप क्या है ? किस काम आती है ? Cashify ऐप का इस्तेमाल कैसे करे ? अगर आप इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है इस लेख में हम आपको इसी के बारे में कंप्लीट जानकारी देने वाले है।

Cashify ऐप क्या है ? किस काम आती है ?


Cashify ऐप क्या है ? किस काम आती है ?

Cashify ऐप हम और आप जैसे आम लोगो के लिए काफी यूजफुल है। जब आप इस ऐप के बारे में पूरी तरह से जान जायेंगे तो आपको भी यही लगेगा की वास्तव में ये ऐप काफी यूजफुल हैं।

तो जैसा की आप भी जानते है की आजकल हम जो भी मोबाइल खरीदते है वो 2-3 साल तक तो अच्छे से चलता है लेकिन उसके बाद उसमें कई प्रकार की प्रॉब्लम आने लगती है और कुछ ही दिनों में वो फोन खराब हो जाता है, ऐसे में हमें अपने पुराने फोन की जगह एक नया फोन खरीदना पड़ता है और फिर हमारा पुराना फोन हमारे किसी काम का नही रहता है वो ऐसे ही घर में पड़ा रहता है। Cashify ऐप मुख्यरूप से इसी चीज के लिए डिजाइन किया गया है।

Cashify ऐप की मदद से आप अपने घर बैठे अपने मोबाइल को रिपेयर करवा सकते है, अगर आपको अपना पुराना फोन बेचना हो तो आप उसे cashify पर ही बेच सकते है। ना सिर्फ मोबाइल बल्कि अगर आपके पास कोई भी स्मार्ट डिवाइस है जैसे की स्मार्ट वॉच, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि, इन सभी को आप cashify पर बेच सकते है, या मान लीजिए अगर आपको इन्हे सिर्फ रिपेयर करवाना हो तो आप cashify ऐप पर रिपेयरिंग के लिए रिक्वेस्ट डाल सकते है, इसके बाद cashify टीम की तरफ आपके घर पर इंजीनियर आएगा और आपके डिवाइस को ठीक करके जायेगा।


Cashify ऐप काम कैसे करता है ?

Cashify ग्राहकों की रिक्वेस्ट पर उनके घर पर जाकर उनके स्मार्ट डिवाइस ठीक करता है जिसके बदले में इसे ग्राहकों से रिपेयरिंग चार्ज मिल जाता है। इसके अलावा जो ग्राहक अपने पुराने स्मार्ट डिवाइस जैसे मोबाइल या लैपटॉप cashify को बेचते है उन्हे cashify टीम खुद रिपेयर करती है और उनमें मौजूद सभी कमियों को दूर करती है, इसके बाद उन मोबाइल्स को Refurbished Phone के रूप में अच्छी प्राइस में ऑनलाइन और ऑफलाइन अपने स्टोर पर बेचती है। तो अगर आपको भी सस्ते प्राइस में कोई सेकंड हैंड मोबाइल या लैपटॉप लेना हो तो cashify आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। क्योंकि इस पर आपको सेकंड हैंड मोबाइल और लैपटॉप काफी अच्छी कंडीशन में किफायती प्राइस में मिल जाते है।

तो अभी आप cashify के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। चलिए अभी हम आपको बताते है की आप इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कैसे कर सकते है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है।


Cashify ऐप डाउनलोड कैसे करे और इसका इस्तेमाल कैसे करे ?

Cashify को इस्तेमाल करने के लिए पहले आपको यह ऐप अपने मोबाइल में इंस्टाल करना होगा। आप प्ले स्टोर में जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। अभी यह ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे Download बटन पर क्लिक करे।

Download

> Cashify डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करे। ओपन करने पर आपको कुछ स्लाइड्स के माध्यम से बताया जाएगा कि cashify ऐप किस काम का है ? आपको Get Started ऑप्शन पर क्लिक करना है।

> इसके बाद आपको लोकेशन की परमिशन देनी है।

> इसके बाद आपके सामने Cashify के सभी ऑप्शन आ जायेंगे।

> यहां आपको डिवाइस Sell, Repair, Purchase करने के ऑप्शन मिल जाते है। आपको इसमें जिस भी सर्विस का इस्तेमाल करना हो उस पर क्लिक करे।

> इसके बाद आप उस डिवाइस की इंफॉर्मेशन डाले जिसे आप Sell, Repair, या Buy करना चाहते है।

> फिर आपके सामने उस डिवाइस की करंट वैल्यू आ जायेगी, अगर आपको यह वैल्यू सही लगती है तो आप अपना नाम और पता डालकर Cashify टीम को अपने घर पर बुला सकते है।

> आप चाहे कोई डिवाइस बेच रहे हो या खरीद रहे हो या फिर रिपेयर करवा रहे हो, Cashify टीम आपके घर पर आयेगी।


FAQ

क्या Cashify पर पुराने मोबाइल बिकते है ?

हां इस ऐप को इसी के लिए डिजाइन किया गया है।

क्या Cashify पर खराब मोबाइल बेच सकते है ?

नही मोबाइल चालू कंडीशन में होना चाहिए।

Cashify पर पुराना मोबाइल बेचने पर कितने रुपए मिलते है ?

यह आपके मोबाइल की कंडीशन पर निर्भर करता है।

Cashify ऐप रियल है या फेक है ?

यह एक रीयल ऐप है जिस पर हम पुराने मोबाइल बेच सकते है।

तो cashify ऐप के बारे में पूरी जानकारी हमने आपको दे दी है। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह जानकारी Cashify app kya hai ? Kis kaam aata hai ? पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।

Tags:- cashify app review, how do I get cash from cashify, sell old phone on cashify, cashify store near me, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ