निकाय चुनाव क्या होते हैं ? पूरी जानकारी

What is Nikay Chunav Full Information in Hindi:- 2023 और 2024 यह 2 साल देश में चुनावी साल होने वाले हैं और इन 2 सालों में भारत के ज्यादातर राज्य में लोकसभा, विधानसभा, ग्राम पंचायत तथा निकाय चुनाव होने वाले है। लोकसभा, विधानसभा और ग्राम पंचायत चुनाव के बारे में तो आप अच्छे से जानते होंगे। लेकिन निकाय चुनाव शब्द आपके लिए नया हो सकता है क्योंकि हम में से ज्यादातर लोग निकाय चुनाव के बारे में बहुत ही कम जानते हैं इसीलिए आप सभी को जागरूक करने के लिए हम आपके लिए यह लेख लेकर आए हैं। इस लेख में हम आपको निकाय चुनाव क्या होते हैं ? इसके बारे में पूरी जानकारी बताने वाले हैं।

निकाय चुनाव क्या होते हैं ? पूरी जानकारी


निकाय चुनाव क्या होते हैं ? पूरी जानकारी

जिस प्रकार से लोकसभा के चुनाव केंद्र सरकार को चुनने के लिए करवाए जाते हैं। विधानसभा चुनाव राज्य सरकार को चुनने के लिए करवाए जाते हैं और ग्राम प्रधान चुनाव ग्रामीण इलाकों में प्रधान को चुनने के लिए करवाए जाते हैं। ठीक वैसे ही शहरों में या नगर में नगरीय पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष को चुनने के लिए निकाय चुनाव करवाए जाते हैं। अगर आप ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखते हैं तो आपको पता होगा कि हमारे ग्रामीण इलाकों में ग्राम प्रधान चुनने के लिए हर 5 साल से चुनाव करवाए जाते हैं। 

ग्राम प्रधान का कार्य ग्रामीण इलाकों में आने वाली समस्याओं का समाधान करना होता है। ठीक वैसे ही शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निकाय चुनाव करवाए जाते हैं जिनमें अलग-अलग वार्ड के लिए पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाते हैं जिसके लिए संबंधित क्षेत्र के आम लोग वोट डालते हैं और अपनी पसंद का पार्षद या नगर पंचायत अध्यक्ष चुनते हैं। 

निकाय चुनाव भी अन्य चुनाव की तरह हर 5 साल से एक बार होता है जिसमें चुने गए प्रतिनिधि 5 सालों तक अपने क्षेत्र के पार्षद रहते हैं उसके बाद फिर से निकाय चुनाव करवाए जाते हैं और फिर से वही प्रक्रिया आगे चलती रहती है।


पार्षद कौन होता है ?

शहर गांव के मुकाबले क्षेत्रफल की दृष्टि से तथा जनसंख्या की दृष्टि से काफी बड़े होते हैं इसलिए शहरों को छोटे-छोटे मोहल्लों में बांटा जाता है जिनको वार्ड कहा जाता है। तो शहरों में इन छोटे-छोटे वार्ड का जो प्रतिनिधित्व करता है उसको पार्षद कहते हैं। गांव में ग्रामीण इलाकों में जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति को सरपंच या प्रधान कहा जाता है और शहरों में पार्षद कहा जाता है।


निकाय चुनाव से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

नगर पालिका का चुनाव कितने वर्ष में होता है ?

नगरपालिका चुनाव 5 वर्ष में एक बार होता है।

नगर पालिका का अध्यक्ष कौन होता है ?

नगर पालिका के सभी पार्षद मिलकर एक अध्यक्ष को चुनते है जो की 5 साल तक उस नगर पालिका का अध्यक्ष रहता है।

तो भी आप अच्छे से समझ गए होंगे कि पार्षद कौन होता है ? निकाय चुनाव कौन से होते हैं या Nikay Chunav kya hote hai ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ