Distemper और Emulsion क्या होता है ? तथा इनमे क्या अंतर होता है ?

What is the difference between distemper and Emulsion in hindi:- हम सभी अपने घर को सुंदर और साफ सुथरा रखना चाहते हैं जिसके लिए घर को कलर या paint करना काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि हम पेंट करके घर की सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं। पेंट एक ऐसी चीज है जिसे हम में से हर कोई अपने घर पर कुछ कुछ टाइम से करते रहते हैं। हम अपनी पसंद के हिसाब से अपना मनचाहा पेंट घर की दीवारों पर कर सकते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि paint भी कई प्रकार के होते हैं।

ज्यादातर लोगों के द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार के पेंट करवाए जाते हैं जिनमें से एक होता है डिस्टेंपर (Distemper) और दूसरा होता है इमल्शन (Emulsion) पेंट। तो आज के इस लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं कि डिस्टेंपर क्या होता है ? इमल्शन क्या होता है ? तथा डिस्टेंपर और इमल्शन में क्या अंतर होता है ?

Distemper और Emulsion क्या होता है ? तथा इनमे क्या अंतर होता है ?


डिस्टेंपर (Distemper) क्या होता है ?

डिस्टेंपर को सीमेंट पेंट भी कहा जाता है वह इसलिए क्योंकि इस पेंट को हम सीधे सीमेंट की दीवारों पर कर सकते हैं। यह पेंट इमल्शन पेंट की तुलना में काफी सस्ता होता है इसलिए ज्यादातर लोग इसी पेंट का इस्तेमाल करना पसंद करते है। हालांकि इस पेंट की लाइफ ज्यादा नहीं होती है, लगभग 3 से 5 साल तक यह पेंट दीवारों पर टिकता है लेकिन इसकी कीमत सस्ती है इसलिए ज्यादातर लोग इस पेंट का इस्तेमाल करते हैं।

आपको बता दे की डिस्टेंपर पानी, चौक, चुना और पिगमेंट के मिश्रण से बनाया जाता है।


इमल्शन (Emulsion) क्या होता है ?

पिछले कुछ टाइम से इमल्शन पेंट काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है और धीरे-धीरे डिस्टेंपर की जगह पर इमल्शन का इस्तेमाल बढ़ रहा है क्योंकि इमल्शन पेंट डिस्टेंपर के मुकाबले काफी लंबे समय तक दीवारों पर टिका रहता है। इमल्शन पेंट की पकड़ काफी मजबूत होती है इसलिए एक बार दीवार पर इमल्शन पेंट करने के बाद 10 से 12 सालों तक यह दीवार पर टिका रहता है।

इमल्शन पेंट की क्वालिटी भी डिस्टेंपर के मुकाबले काफी अच्छी होती है इसलिए देखने में भी डिस्टेंपर के मुकाबले इमल्शन पेंट की हुई दीवारें ज्यादा अच्छी दिखती है।

आपको बता दे की इमल्शन को विनाइल और एक्रेलिक रेजिन के मिश्रण बनाया जाता है। इमल्शन को सीधे सीमेंटेड दीवारों पर नहीं करते हैं बल्कि इमल्शन पेंट करने से पहले सीमेंट दीवार पर पुट्टी या लापी करनी पड़ती है उसके बाद इमल्शन पेंट करने पर सक्सेज होता है। आपको बता दें कि इमल्शन पेंट की कीमत डिस्टेंपर के मुकाबले ज्यादा होती है।


डिस्टेंपर और इमल्शन में क्या अंतर होता है ?

Distemper aur emulsion me kya fark hai ? अभी यह आप खुद भी जान गए होंगे। चलिए हम एक बार फिर से आपको बता देते हैं। डिस्टेंपर पेंट सस्ता होता है इसे हम सीमेंट दीवारों पर भी आराम से कर सकते हैं लेकिन इसकी लाइफ कम होती है। वहीं पर इमल्शन पेंट महंगा होता है इसे सीधे सीमेंटेड दीवारों पर नहीं करते है तथा इसकी लाइक भी काफी ज्यादा होती है। अगर हम क्वालिटी की बात करें तो इमल्शन पेंट की क्वालिटी डिस्टेंपर के मुकाबले ज्यादा बेहतर होती है।

तो अभी आपको पता चल गया होगा कि Distemper kya hota hai ? Emulsion kya hota hai ? तथा इनके बीच में क्या अंतर होता है ? अगर आपको जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप ऐसे ही किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ