NDA क्या है ? NDA में कौन कौनसी पार्टी आती है

What is NDA Full Information in Hindi:- अगर आपने कभी राजनीति से संबंधित न्यूज़ या खबरें पढ़ी है या देखी है तो आपने NDA शब्द को कई बार सुना होगा जो की किसी राजनीतिक पार्टी को संबोधित करता है। किंतु अगर आप नहीं जानते हैं कि NDA किसी राजनीतिक पार्टी को कहा जाता है ? NDA की फुल फॉर्म क्या है ? NDA में कौन-कौनसी पार्टियों आती हैं ? तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको एनडीए के बारे में पूरी जानकारी हो जाएगी। तो चलिए एनडीए से संबंधित आपके सभी सवालों के जवाब देते हैं।


NDA की फुल फॉर्म क्या है ?

NDA की फुल फॉर्म National Democratic Alliance होती है जिसका मतलब हिंदी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन होता हैं।


NDA क्या है ? NDA में कौन कौनसी पार्टी आती है ?

एनडीए यानी की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन कई राजनीतिक पार्टियों से मिलकर बना हुआ है जिनका नेतृत्व वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) करती है। इस गठबंधन की स्थापना 1998 में हुई थी और वर्तमान में यही गठबंधन हमारे देश की केंद्र सरकार का नेतृत्व करता है, इसके साथ ही देश के कई राज्यों में इसी गठबंधन की सरकार है।

1998 में जब एनडीए गठबंधन की स्थापना हुई थी उस समय इसके अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई थे। NDA गठबंधन ने 1998 में पहली बार देश में केंद्र सरकार बनाई थी और 1998 से 2004 तक इसी गठबंधन की सरकार रही।

इसके बाद 2014 से लेकर अभी वर्तमान तक केंद्र में एनडीए गठबंधन की ही सरकार है। एनडीए के वर्तमान चेयरपर्सन अमित शाह है तथा लोकसभा में इनके प्रमुख नेता श्री नरेंद्र मोदी है जो कि देश की प्रधानमंत्री भी है, साथ ही राज्यसभा में इनके प्रमुख श्री पीयूष गोयल है। नीचे हम आपको एनडीए में वर्तमान में शामिल सभी राजनीतिक दलों तथा पार्टियों की लिस्ट दे रहे हैं।


NDA में कौन-कौनसी राजनीतिक पार्टी आती है ?

  • भारतीय जनता पार्टी
  • नेशनल पीपल्स पार्टी
  • शिवसेना 
  • नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी
  • जनता दल सेकुलर
  • ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुन्नेत्र कझागम
  • अम्मा मक्कल कझागम
  • पुथिया निधि कच्ची
  • जनता दल यूनाइटेड
  • लोक जनशक्ति पार्टी
  • राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा 
  • ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन
  • असम गण परिषद
  • यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल
  • अपना दल
  • राष्ट्रीय लोक दल
  • निषाद पार्टी
  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
  • ऑल इंडिया N. R. कांग्रेस
  • नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी
  • सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
  • मिजो नेशनल फ्रंट
  • जननायक जनता पार्टी
  • हरयाणा लोकहित पार्टी
  • महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी
  • इंडिजनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा
  • नागा पीपल्स फ्रंट
  • शिरोमणि अकाली दल संयुक्त
  • भारत धर्म जन सेना
  • केरला कामराज कांग्रेस
  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
  • राष्ट्रीय समाज पक्ष
  • प्रहार जनशक्ति पार्टी
  • जन सुराज्य शक्ति
  • यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी
  • हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
  • गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट

ध्यान दें कि बहुत सी राजनीतिक पार्टियों दल बदल करती रहती हैं इसलिए हो सकता है कि आने वाले समय में इनमें से कोई पार्टी एनडीए से निकल जाए या हो सकता है कि कोई नई पार्टी एनडीए में शामिल हो जाए। इसलिए अगर आप चाहे तो एक बार एनडीए की वेबसाइट पर जाकर वर्तमान राजनीतिक दलों की लिस्ट देख सकते हैं।


FAQ

NDA की स्थापना कब हुई ?

NDA की स्थापना 1998 में हुई।

NDA पार्टी की फुल फॉर्म हिंदी में क्या है ?

NDA की फुल फॉर्म हिंदी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन होती हैं।

एनडीए कौनसी पार्टी है ?

एनडीए कोई एक राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को एनडीए कहा जाता है। एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है।

NDA कौनसी पार्टी को कहा जाता है ?

बीजेपी तथा इसकी सहयोगी पार्टियों को एनडीए कहा जाता है।

क्या NDA बीजेपी पार्टी को कहा जाता है ?

वैसे तो एनडीए में बीजेपी के अलावा और भी कई राजनीतिक दल शामिल है लेकिन बीजेपी ही इस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए बीजेपी को संबोधित करने के लिए बहुत से लोग एनडीए शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको एनडीए के बारे में पूरी जानकारी हो गई होगी जैसे कि NDA की फुल फॉर्म क्या है ? और NDA में कौन-कौनसी पार्टियों आती है ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ