लोकसभा और राज्यसभा में क्या अंतर होता है ?

What is the difference between lok sabha and rajya sabha in hindi:- आप चाहे किसी भी उम्र के या किसी भी व्यवसाय के क्यों ना हो आपने राज्यसभा और लोकसभा का नाम जरुर सुना होगा। हमारे देश में यह दो ऐसे सदन है जो कि देश को चलाने का काम करते हैं। देश में जब भी कोई नया विधेयक या बिल जारी किया जाता है तो वह इन्हीं दो सदनों की माध्यम से किया जाता है। इस लेख में हम आपको लोकसभा और राज्यसभा के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे। यह लेख पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा कि लोकसभा क्या होती है ? राज्यसभा क्या होती है तथा इनमें क्या अंतर होता है ?

उससे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि हमारे देश में लोकसभा, राज्यसभा और देश के राष्ट्रपति को मिलाकर पूरी संसद का निर्माण होता है यानी कि लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति इन तीनों को मिलाकर संसद का निर्माण होता है और देश को चलाने का काम संसद ही करती है। चलिए अभी हम लोकसभा और राज्यसभा के बारे में जानते हैं। Loksabha aur rajyasabha mein kya antar hota hai


लोकसभा क्या होती है ?

लोकसभा को जनता का सदन या निम्न सदन भी कहा जाता है। लोकसभा सदस्यों की संख्या 552 होती है जिसमें से 530 देश राज्यों से चुने जाते है, 20 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाते है तथा 2 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते है। लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है इसलिए प्रत्येक 5 साल के बाद लोकसभा चुनाव होते हैं, जिसमें देश की आम जनता वोट देकर अपने पसंद के लोकसभा मेंबर चुनती है। 

हम आपको बताना चाहेंगे कि लोकसभा ही मुख्य रूप से देश को चलाने का काम करती है। देश के प्रधानमंत्री तथा बाकी प्रमुख मंत्री लोकसभा के सदस्य ही होते हैं। लोकसभा के सदस्यों को सांसद कहा जाता है। सांसद बनने की न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष होती है। लोक सभा की अध्यक्षता लोकसभा का अध्यक्ष करता है जिसका चयन लोकसभा के सभी सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है और यह अध्यक्ष लोकसभा के ही सदस्यों में से कोई एक होता है।


राज्यसभा क्या होती है ?

राज्यसभा को 'उच्च सदन' और 'राज्यों की परिषद' भी कहा जाता है, वो इसलिए क्योंकि राज्यसभा के जितने भी सदस्य होते हैं वे सभी आम जनता के द्वारा सीधे रूप से नहीं चुने जाते बल्कि इनका चयन देश के राज्यों में पहले से मौजूद विधान सभा के सदस्यों में से किया जाता है।

जैसे कि अगर हम राजस्थान राज्य की बात करते हैं राजस्थान राज्य में अभी फिलहाल कांग्रेस की गवर्नमेंट है और राज्य स्तर पर सरकार जितने भी निर्णय लेती है वह सभी विधानसभा सदस्य मिल कर लेते हैं, तो ऐसे में राजस्थान राज्य की तरफ से राज्यसभा में जितने भी सदस्य शामिल होते हैं वह सभी राजस्थान की विधानसभा से ही चुने जाते हैं। ठीक ऐसे ही राज्यसभा के सदस्यों का चयन राज्यों की विधानसभा से किया जाता है।

आपको बता दें कि राजसभा का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है किंतु प्रत्येक 2 वर्ष से इसके सदस्य बदल दिए जाते हैं यानी कि राज्यसभा का कोई भी सदस्य 2 वर्ष से अधिक सभा का सदस्य नहीं रह सकता है। 2 वर्ष के बाद एक तिहाई 1/3 सदस्यों को बदल दिया जाता है। 

हम आपको बताना चाहेंगे कि राज्यसभा के टोटल सदस्यों की संख्या 250 होती है जिसमें से 238 राज्यों से चुने जाते हैं तथा 12 सदस्यों का चयन देश के राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति अपनी पसंद के आधार पर कला, संस्कृति और खेल जैसे क्षेत्र से उपयुक्त व्यक्ति को राज्यसभा का सदस्य बन सकता है।


लोकसभा और राज्यसभा में क्या अंतर होता है ?

हम आपको लोकसभा और राज्यसभा के बारे में अलग-अलग जानकारी बता चुके हैं इसलिए इनके बीच का अंतर आप खुद समझ सकते हैं, लेकिन फिर भी हम आपको संक्षिप्त में बताना चाहेंगे कि लोकसभा के सदस्यों का चयन आम जनता के द्वारा किया जाता है वहीं पर राज्यसभा के सदस्यों का चयन राज्यों की विधानसभा में से किया जाता है। देश में जब भी कोई नया बिल या विधेयक लाया जाता है तो वह इन दोनों सदनों में लाया जाता है और जब बिल या विधेयक दोनों सदनों से पास हो जाता है तो वह देश में लागू हो जाता है। हालांकि धन विधेयक के मामले में सारा निर्णय लोकसभा के हाथों में होता है।


लोकसभा और राज्यसभा से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लोकसभा में कितने सदस्य होते हैं ?

लोकसभा में 552 सदस्य होते है जिसमें से 530 सदस्य देश के राज्यों से चुने जाते है, 20 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाते है तथा 2 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते है। 

राज्यसभा में कितने सदस्य होते हैं ?

राज्यसभा में 250 सदस्य होते हैं जिनमें से 238 सदस्य देश के राज्यों से चुने जाते हैं तथा 12 सदस्य राष्ट्रपति के द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

संसद किसे कहते हैं ?

लोकसभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति इन तीनों को मिलाकर संसद कहा जाता है।

लोकसभा और राज्यसभा में से बड़ा कौन है ?

लोकसभा और राज्यसभा में से लोकसभा ज्यादा बड़ा है क्योंकि इसमें कुल सदस्यों की संख्या 552 है तथा धन विधेयक जैसे मामलों में मुख्य निर्णय लोकसभा का ही होता है।

विधानसभा और लोकसभा में क्या अंतर है ?

विधानसभा सिर्फ किसी एक राज्य को चलाने का कार्य करती है तथा लोकसभा पूरे देश को चलाने का कार्य करती है।

लोकसभा और राज्यसभा के बीच संबंध क्या है ?

लोकसभा तथा राज्यसभा दोनों ही भारतीय संसद का हिस्सा है। जब भी हमारे देश में कोई नया कानून या विधायक आने वाला हो तो उसको इन दोनों सदनों से पास करवाना पड़ता है तभी वह कानून देश में लागू होता है।

तो दोस्तों अभी आप जान गए होंगे कि लोकसभा और राज्यसभा क्या होती है ? तथा इनमें क्या अंतर होता है ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप ऐसे ही किसी अन्य टॉपिक के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ