Diksha App क्या है ? इसका इस्तेमाल कैसे करे ?

नमस्कार दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Diksha App क्या है ? यह किस काम आता है ? हम Diksha App को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं ? Diksha App से पढ़ाई कैसे करते हैं ? आदि। इस आर्टिकल में हम आपको दीक्षा एप्प के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

Diksha app se padhai kaise kare

Diksha App क्या है ?

दोस्तो Diksha App NCTE (National Council for Teachers Education) द्वारा जारी की हुई एक एंड्राइड एप्लीकेशन है, जिसे हम अपने मोबाइल में इनस्टॉल करने के बाद घर बैठे अपने मोबाइल से ही पढ़ाई कर सकते है।

इस एप्प से आप पहली कक्षा से लेकर 10th class तक, किसी भी कक्षा की पढ़ाई ऑनलाइन अपने मोबाइल से कर सकते है। आने वाले समय मे इसमें higher classes को भी add किया जा सकता है। इस एप्प में इंडिया के लगभग सभी boards की पढ़ाई कराई जाती है। इस लिए आप चाहे इंडिया के किसी भी राज्य (state) से हो, ये एप्प आपके लिए या आपके घर के बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

इस एप्प में आपको अध्धयन सामग्री (study material) Video, PDF, HTML, ePub, mobi इन सभी फॉर्मेट्स में मिल जाएगा, आप जिस फॉरमेट में पढ़ना चाहे पढ़ सकते है। इसके अलावा Diksha app में आप English, Hindi, Tamil, Telugu और Marathi भाषा मे पढ़ाई कर सकते है।


क्या Diksha App सिर्फ Students के लिए है ?

जी नहीं, Diksha App सिर्फ Students के लिए नही है। यह अध्यापकों (Teachers) के लिए भी एक उपयोगी एप्प है। भारत का कोई भी अध्यापक इस एप्प को जॉइन करके बच्चों को पढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको लगता है कि आप बच्चों को पढ़ा सकते हैं, तब भी आप इस एप्प को use कर सकते है।


Diksha App के Features:-

  • Students और teachers दोनों के लिए उपयोगी है।
  • इस पर सभी Boards का Study Material उपलब्ध है।
  • भारत की अलग-अलग भाषाओं में study मटेरियल उपलब्ध है।
  • Study मटेरियल वीडियो, पीडीऍफ़ और अन्य फॉर्मेट में उपलब्ध है।
  • आप Study Material को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी पढ़ सकते है।
  • Study Material को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते है।


Diksha App को कैसे इस्तेमाल करे ? How to Use Diksha App ? Diksha App Se Pdhai Kaise Kre ?

1. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाकर Diksha App को सर्च कर और Install करे।

अभी Diksha App Download करने के लिए यँहा क्लिक करे।

2. इसे मोबाइल में इनस्टॉल करने के बाद ओपन करे और अपनी भाषा चुने।

3. इसके बाद आपको 3 ऑप्शन मिलेंगे, छात्र, शिक्षक और अन्य। इनमें से आप कौन हो ? ये सेलेक्ट करे।

4. उंसके बाद ये App आपसे कुछ permission मांगेगा, तो आप उन्हें Allow करे।

5. इसके बाद अपना Board सेलेक्ट करे। आप जिस राज्य से है वो सेलेक्ट करे।

6. उंसके बाद आप जिस भाषा मे पढ़ना चाहते है वो और अपनी कक्षा (class) चुने।

7. उंसके बाद उस कक्षा से संबंधित सभी किताबें आपके सामने आ जायेगी। आपको जो बुक पढ़नी हो उस पर क्लिक करे।

8. उंसके बाद आप उस किताब को कैसे पढ़ना चाहते है, जैसे वीडियो देखें कर, pdf में, आदि। वो चुने और अपनी पढ़ाई करे।

इस प्रकार से आप diksha app को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके अपने बच्चों को घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई करवा सकते है।

ये भी पढ़े...


निष्कर्ष

मित्रों इस लेख में आपने जाना कि Diksha App Kya Hai ? यह किस काम आता है ? Diksha एप्प से पढ़ाई कैसे करते है ? Diksha App को कैसे इस्तेमाल करते है ? आदि। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ