Kisan Rath App क्या है ? इसे Download और Use कैसे करे ?

दोस्तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि Kisan Rath App क्या है ? किस काम आता है ? Kisan Rath App को कैसे Download करे ? इसको कैसे use करते है ? आदि। इस लेख में हम आपको किसान रथ ऐप में बारे में पूरी जानकारी बताने वाले है। इसलिए अगर आप इसके बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।


Kisan Rath App क्या है ? किस काम आता है ? 

दोस्तो जैसा कि आप जानते है कि अभी सम्पूर्ण भारत देश में कोरोना महामारी के चलते लोक्डावन को लगातार बढ़ाया जा रहा है। जिसके चलते किसान भाइयों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक्डावन के कारण किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में बहुत सी दिक्कत हो रही है। इसके चलते भारत सरकार व केंद्रीय मंत्री व किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पीएम किसान रथ ऐप लोंच की है। यह ऐप एंड्राइड फ़ोन के लिए उपलब्ध करा दी गयी है। इस ऐप को नेशनल इन्फोर्मेटिक्स सेंटर ( NIC ) ने ड्वेल्प किया है और यही इस ऐप को सपोर्ट कर रहे हैं।

इस ऐप की मदद से किसानो को अपनी फसल को मंडी तक पंहुचाने में मदद मिलेगी। किसान रथ ऐप के जरिये किसान तथा व्यापारियों को अपनी फसल को खरीदने में और बेचने में मदद मिलेगी। इस ऐप को use करने से किसानो को कोई परेशानी नहीं होगी, और जिनके पास ट्रक, ट्रेक्टर आदि उपकरण है ? वह भी इस ऐप की मदद से अपना उपकरण किराये पर दे सकते है।


Lockdown के चलते भारत सरकार ने किसानो की मदद के लिए पीएम किसान रथ ऐप को सब्जियों और फसलों को खरीदने तथा बेचने के लिए लोंच किया गया है। ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी हो सके। इस ऐप के जरिये किसान और व्यापारियों को अपनी फसल मंडी तक पहुँचने में मदद मिलेगी।

इस एप्प के अंदर सब्जियों और फलों को ढोने वालों वाहनों की जानकारी उपलब्द होगी। इस लिए किसान इस एप्प की सहायता से बहुत ही आसानी से अपना समान बेच सकता है। इस ऐप के जरिये किसान अपने क्षेत्र की किसी भी मंडी में अपनी फसल को बेच सकता है और इस ऐप के जरिये ट्रक के आने का समय और स्थान के बारे में जानकारी उपलब्द होगी। जिसके बाद एक तय समय और स्थान पर जाकर किसान अपनी सब्जी तथा अनाज को बेच सकेंगे।


Kisan Rath App डाउनलोड तथा इस्तेमाल कैसे करे ?

1. सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर “Kisan Rath” App को डाउनलोड करें।

अभी Kisan Rath App Download करने के लिए यँहा क्लिक करे।

2. डाउनलोड करने के बाद इस एप को ओपन करे और आपसे जो भी permission मांगें, उन्हें allow करे।

3. अपनी भाषा चुने, जिसमे आप इस app को use करने वाले है।

4. उंसके बाद आपके सामने लोगिन पेज खुल जायेगा। आप इस app पर नए इस लिए निचे 'Register' ऑप्शन पर क्लिक करे।

5. उंसके बाद इस एप्प में आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको नेक्स्ट पेज में पूछी गयी सभी जानकारी सही सही भरनी हैं जैसे आप कौन हो ? जैसे किसान, व्यापारी, सेवा प्रदाता, इसके अलावा अपना नाम, मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर आदि। सभी जानकारी भरने के बाद Register बटन पर क्लिक करे। उंसके बाद इस एप्प में आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा

6. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपने एकाउंट इसमें लोगिन करना है। लोगिन करने के लोए सबसे पहले चुने की आप को हो ? किसान, व्यापारी, सेवा प्रदाता ? उंसके बाद अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर इसमें लोगिन करे।

पासवर्ड आपको आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा। जब आप इसमें रेजिस्ट्रेशन करेंगे, उसी टाइम।

7. उंसके बाद पहली बार लोगिन करने पर आपको पासवर्ड change करने के लिए कहा जायेगा, तो वो आप कर ले।

बस अभी इस एप्प में आपका एकाउंट बन चुका है, अब आप इसे use करना शुरू कर सकते है।


FAQ

क्या Kisan Rath App का इस्तेमाल करना फ्री है ?

हां

Kisan Rath App का फायदा क्या है ?

यह ऐप किसान भाइयों को अपने फल सब्जी और अनाज मंडी तक ले जाने में, तथा खरीदने बेचने में मदद करता है।


ये भी पढ़ें...

निष्कर्ष

तो दोस्तो आज इस लेख में आपने जाना कि Kisan Rath App क्या है ? किस काम आता है ? Kisan Rath App को डाउनलोड कैसे करे ? इसे Use कैसे करते है ? आदि। आज आपने Kisan Rath App के बारे में पूरी जानकारी जानी है। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसन्द आई होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ