AgroStar Kisan App क्या है ? Download और इस्तेमाल कैसे करे ?

नमस्कार दोस्तो आज इस लेख में हम जानेंगे की AgroStar Kisan App क्या है ? यह किस काम आता है ? AgroStar App Download कैसे करे ? और इसका इस्तेमाल कैसे करते है ? तो अगर आप इसके बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

AgroStar Kisan App kya hai download kaise kare

AgroStar Kisan App क्या है ? What is AgroStar Kisan ?


इस एप्प का पूरा नाम AgroStar Kisan Helpline App है। इस एप्प को सबसे पहले 19 मार्च 2016 को लॉन्च किया गया था। play store पर 4.4 रेटिंग के साथ अब तक इसके 1 मिलियन से भी ज्यादा downloads हो चुके है, जिससे पता चलता है लोगों ने इस एप्प को कितना पसन्द किया है।

यह एप्प खासतौर से किसानों के लिए बनाया गया है। जिसमे किसानों को कृषि सम्बन्धि जानकारी दी जाती है, मौसम के बारे में जानकारी दी जाती है, साथ किसान इस अप्प से कृषि से सम्बन्धी कोई भी समान ऑनलाइन खरीद सकते है।

यह एप्प उन किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी है जो की खेती एक प्रगतिशील तरीके से करना चाहते है, अगर आप भी खेती में और अधिक उन्नती प्राप्त करना चाहते है ? तो इसमे यह एप्प आपको काफी सहायता करेगा।


AgroStar Kisan App Features:-


1. मौसम की जानकारी उपलब्ध है।

इस एप्प कि मदद से किसान भाई अपने गांव के मौसम की जानकारी बहुत ही आसानी से प्राप्त कर सकते है, आप आने वाले 14 दिनों तक के मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते है। किसान के लिए वर्षा बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। इस एप्प के माध्यम से आप जान सकते है की आपके एरिया में बरसात कब होने वाली है।

2. फसल व कृषि से सम्बन्धित सभी जानकारी उपलब्ध है।

इस एप्प के माध्यम से आप विशेषज्ञों से 50 से भी ज्यादा फसलों के बारे में जानकारी व सलाह प्राप्त कर सकते है, फसलों से सम्बंधित बीमारियों का समाधान प्राप्त कर सकते है।

3. किसान ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है।

इस एप्प के माध्यम से आप कृषि से सम्बंधित सभी प्रकार की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है, जैसे बीज, कीटनाशक, खाद, औजार आदि।

4. किसान चर्चा

इस फीचर की मदद से किसान भाई कृषि से सम्बन्धित अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए विशेषज्ञों से चर्चा/बातचीत कर सकते है। इसके अलावा किसान भाई अपनी समस्या की फ़ोटो या वीडियो इस एप्प में डाल कर भी अपनी समस्या का समाधान हासिल कर सकते है।


AgroStar Kisan App क्यों इस्तेमाल करना चाहिए ?


इसके Devlopers की माने तो यह एप्प भारत का सबसे ज्यादा पसन्द किया जाने वाला farmer/agricultural app है, इसमे भारत की सबसे बड़ी farmer और agricultural cummunity शामिल है।

  • भारत की 11 अलग अलग भाषाओं में उपलब्ध है, जैसे हिंदी, गुजराती, मराठी, अंग्रेजी, तेलगु, कनड़, पंजाबी आदि।
  • साइज में मात्र 4MB का एप्प है।
  • यह offline भी काम करता है, अगर आपके पास 2G इंटरनेट कनेक्शन है ? तब भी आप इसे अच्छे से इस्तेमाल कर सकते है।
  • तो अभी आप इसके बारे में अच्छे से जान गए होंगे। इस लिए चलिए अभी हम आपको बताता है की इस एप्प को आप डाउनलोड और यूज़ कैसे कर सकते है।

AgroStar Kisan App Download कैसे करे ? व इस्तेमाल कैसे करे ?


1. आप Google Play Store में सर्च करके इस app को डाउनलोड कर सकते है।

अभी AgroStar Kisan App Download करने के लिए यंहा क्लिक करे।

2. मोबाइल में इनस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करे और परमिशन्स को allow करे।

3. अगले पेज में अपने मोबाइल नंबर डाले आगे बढ़े और OTP डालकर अपने नंबर को वेरीफाई करे।

4. उसके बाद सभी प्रकार की फसलें आ जाएंगी, आपको जिन जिन फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है ? उन्हें चुने और आगे बढ़े।

5. इसके बाद एप्पलीकेशन का होम पेज ओपन हो जाएगा।


6. यंहा सबसे पहले आपको अपनी फ़ोटो, नाम, आदि डालकर प्रोफाइल पूर्ण करनी है। इसके बाद आप इस एप्पलीकेशन को इस्तेमाल करना शुरू कर सकते है।

इसके होम पेज पर ही आपको मौसम की जानकारी मिल जाएगी, उसी कर नीचे आपके द्वारा चुनी गयी फसलों की जानकारी आपको मिल जाएगी।

ये भी पढ़े...

फ्रेंड्स इस लेख में आपने जाना की AgroStar Kisan App क्या है ? यह किस काम आता है ? AgroStar App Download कैसे करे ? और इसका इस्तेमाल कैसे करते है ? उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसन्द आयी होगी। अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करे।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ