BA Course क्या है ? BA All Subjects List in Hindi

What is BA Full Information in Hindi:- जो छात्र नौवीं दसवीं में पढ़ रहे हैं या जिन्होंने अभी-अभी दसवीं क्लास पास की है। उनके मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि आखिर हम दसवीं के बाद क्या करें ? कौनसे सब्जेक्ट से आगे पढ़ाई करें ? जब हम दसवीं कक्षा पास करते हैं तो हमारे पास तीन विकल्प होते हैं जिनके द्वारा हम अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। जो कि निम्न है आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स (Arts, Science, Commerce)

तो दसवीं कक्षा के बाद 11वीं और 12वीं हमें इन्हीं में से किसी एक संकाय से करनी होती है। इसके बाद जिस संकाय से हमने 11th, 12th की होती है उसी संकाय से हमें अपनी अंडर ग्रेजुएशन यानी कि कॉलेज शिक्षा पूरी करनी होती है। इस लेख में हम आपको BA Course के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। जैसे की BA कोर्स क्या है ? BA फुल फॉर्म क्या है ? बी ए कोर्स कितने साल का होता है ? BA में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं ? जिनकी आप पढ़ाई कर सकते हैं। तो चलिए अभी हम BA कोर्स के बारे में पूरी जानकारी जानते है।

BA Course क्या है ? BA All Subjects List in Hindi


BA Course क्या है ? BA Full Form in Hindi

BA एक Under Graduation कोर्स है जिसको संक्षिप्त में UG कोर्स भी कहा जाता है, हिंदी में इस कोर्स को स्नातक कोर्स कहा जाता है। यह कोर्स 12वी कक्षा पास करने के बाद किया जा सकता है। जिन छात्रों ने 11th 12th में आर्ट्स ले रखी हो, वो 12th कक्षा पास करने के बाद इस कोर्स को कर सकते है।

BA की फुल फॉर्म Bechlore of Arts है। BA का मतलब हिंदी में "कला में स्नातक" होता है। अगर आप यह कोर्स करना चाहते है तो आपको इसको तैयारी 10th के बाद ही करनी पड़ती है। क्योंकि 10th पास करने के बाद 11th में एडमिशन लेते टाइम ही हमे आर्ट्स सब्जेक्ट चुनना पड़ता है। तभी हम 12th पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन लेते टाइम आर्ट्स सब्जेक्ट से स्नातक कर सकते है।

अगर स्नातक शब्द से आप उलझन में पड़ गए हैं तो हम आप को बताना चाहेंगे कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद जब हम कॉलेज में एडमिशन लेते हैं, तो हमें कई प्रकार के कोर्सेज ऑप्शन के रूप में मिल जाते हैं जिनमे से हम किसी भी एक कोर्स को कर सकते है। यह सभी कोर्स लगभग 3 से 5 साल के होते हैं। तो इन सभी कोर्सेज को स्नातक कोर्स कहा जाता है। यानी कि 12वीं कक्षा पास करने के बाद हम कॉलेज में जिस भी कोर्स में एडमिशन लेते हैं। उसको स्नातक कहा जाता है। BA, BCOM, BSC, B. Tech इसी के कुछ उदाहरण है। स्नातक पूर्ण करने के बाद एक 2 साल का कोर्स और होता है जिसको हिंदी में स्नातकोत्तर तथा अंग्रेजी में Post Graduation (PG) कहा जाता है।

आपको बता दे की BA कोर्स भी 2 प्रकार का होता है, एक सामान्य BA जिसके बारे अभी आपने ऊपर जाना है, और एक होता है BA Hons/Honours, अगर आप BA Honours के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो आप ये लेख पढ़ सकते है।

बहुत सारे दोस्तों के मन में सवाल होता है की B.A. में कितने सब्जेक्ट लेने पड़ते हैं ? तो हम आपको बता दे की वैसे BA में बहुत सारे सब्जेक्ट होते है पर आपको उनमें से सिर्फ 3 विषय ही लेने होते है।

तो अभी आप अच्छे से समझ गए होंगे की स्नातक या BA कोर्स क्या होता है। चलिये अभी हम आपको बताते है की BA कोर्स कितने साल का होता है ?


BA कितने साल का होता है ?

दुनिया के लगभग सभी सभी देशों में बी ए कोर्स करवाया जाता है। लेकिन दुनिया के ज्यादातर देशों में इसकी ड्यूरेशन 3 से 4 सालों की होती है। भारत देश में बी ए कोर्स 3 साल का होता है। लेकिन विश्व के और भी बहुत से देश है जहां पर यह कोर्स 4 साल का होता है। नीचे हम आपको एक लिस्ट दे रहे हैं। जिसमें आप देशों के नाम देख सकते हैं जहां पर बी ए कोर्स 3 या 4 साल का होता है।


BA Course 3 सालों का कौन कौनसे देश में है ? 

  • यूरोपियन यूनियन,
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अल्बानिया
  • हर्जगोविनीया
  • बोसिना
  • भारत
  • न्यूज़ीलैण्ड
  • ईजराइल
  • आईलैण्ड
  • नार्वे
  • सिंगापुर
  • दक्षिण अफ्रिका
  • वेस्ट इंडिज़
  • स्विटर्जलैण्ड
  • कनाडा


BA कोर्स 4 सालों का कौन कौनसे देशों में है ? 

  • अफ़ग़ानिस्तान
  • लेबनान
  • अरमेनिया
  • यूनान
  • बांग्लादेश
  • अज़रबैजान
  • इजिप्ट
  • ईरान
  • जापान
  • नाईजीरिया
  • सर्बिया
  • पाकिस्तान
  • फ़िलीपिंस
  • थाईलैण्ड
  • रूस
  • आयरलैण्ड
  • ईराक
  • दक्षिण कोरिया
  • तुनुसिया
  • कुवैत
  • घाना
  • ग्रीस
  • होंग कोंग
  • केन्या
  • नेपाल
  • नेथेरलैंड्स
  • तुर्की।


BA करने से क्या होता है ?

जब आप B.A. कोर्स कर लेते हैं तो आपको ग्रेजुएट माना जाता है। बीए करने के बाद आपके पास दो ऑप्शन रहते हैं या तो आप इससे आगे की पढ़ाई जैसे की MA या B.Ed कर सकते हैं या अगर आप कहीं जॉब करना चाहे तो वह भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप बीए पास हो तो आपको आसानी से जॉब मिल जाती है, साथ ही 12वीं पास के बजाय आपको ज्यादा सैलरी दी जाती है क्योंकि बीए पास होने का मतलब है कि आपको 12वीं पास से 3 साल ज्यादा पढ़ाई का ज्ञान है इसलिए आप ज्यादा बेहतर काम कर सकते है।


BA All Subjects List in Hindi || कला के सभी विषयों की सूची

यहां पर हम आपको BA के लगभग सभी सब्जेक्ट की लिस्ट बता रहे हैं जिनसे आप BA कोर्स कम्पलीट कर सकते है। अगर आपको इस लिस्ट में कोई नाम मिसिंग लगे तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।

  • English
  • Sociology
  • Journalism and Mass Communication
  • Philosophy
  • Theology
  • Psychology
  • Geography
  • Cinematography
  • Cinema and Photography
  • History
  • Ancient History
  • Political Science
  • Home Science
  • Mathematics
  • Education/Physical Education
  • Journalism
  • Social Work
  • Social Science
  • Environmental Sciences
  • Biomedical Sciences
  • Computer Science
  • Fine Arts
  • Archaeology
  • Anthropology
  • Vedic Astrology
  • Agro Services
  • Advertising and Brand Management
  • Economics
  • Media Studies
  • Religious Studies
  • Rural Studies
  • Military Studies
  • Vocational Studies
  • Tourism Studies
  • Child Welfare and Social Studies
  • Public Administration
  • Public Relations
  • Law
  • Yoga
  • Statistics
  • Biostatistics
  • Music
  • Hospitality and Tourism
  • Functional English
  • Language, Literature, and Linguistics Subjects like Hindi, Spanish, French, Russian, Japanese, आदि।


BA Course कन्हा से करे ?

पूरे भारत में सभी छोटे बड़े शहरों में आपको बी ए कॉलेज आसानी से मिल जाएगी। आपके आसपास के नजदीकी शहर में भी आपको b.a. कॉलेज मिल जाएगी। तो आप वहां पर अपना एडमिशन करवा सकते हैं और यह कोर्स कर सकते हैं। 

ये भी पढ़े...

तो दोस्तो आज के इस लेख में आपने सीखा कि BA course kya hota hai ? BA ki full form kya hai ?  BA kitne saal ka hota hai ? BA me kon konse subjects hote hai ? आदि। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको इस लेख में कोई जानकारी अधूरी लगी हो तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ