एमबीए क्या होता है ? MBA कोर्स कैसे करे ? हिंदी में पूरी जानकारी।

MBA full course details in hindi:- MBA शब्द मैंने सबसे पहले 2015 में सुना था, जब मैं अपनी कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था। उस समय मुझे इस कोर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन मुझे इस course के बारे में जानना था। क्योंकि मुझे यह शब्द सुनना बहुत अच्छा लगता था। और यंहा सिर्फ मेरी बात नही है, अगर हम में से किसी को भी कोई दूसरा बन्दा या बन्दी हमारे सामने कहे कि भाई मैं mba कर रहा हूं या कर रही हूं। तो वो सुनने में काफी अच्छा लगता है, और यही लगता है कि बन्दा/बन्दी वास्तव में कोई हाई क्वालिटी कोर्स कर रहा है।

वैसे देखा जाए तो mba वास्तव में एक काफी अच्छा कोर्स है, और इसकी पढ़ाई भी इतनी आसान नही होती है, जितनी लोग सोचते हैं। मैं ऐसा क्यों बोल रहा हूं ? यह आपको थोड़ी देर में पता चल जाएगा। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज इस लेख में हम आपको यही बताने वाले हैं कि mba क्या है ? mba कौन कर सकता है ? mba करने के लिए योग्यता क्या है ? mba course कैसे करे ? और mba करने के बाद जॉब अपॉर्चुनिटी कौन-कौनसी हैं ? इस लेख में आपको mba के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिलने वाली है। इसलिए इसे अंत तक जरुर पढ़ें।

एमबीए कोर्स क्या है ? MBA कैसे करे ? हिंदी में पूरी जानकारी।


MBA क्या होता है ? पूरी जानकारी। MBA Kya Hai in Hindi

MBA की फुल फॉर्म Master of Bussiness Administration होती है। यह एक दो साल का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स होता है। जिसमें 4 Semesters होते हैं। इस कोर्स को करते समय प्रत्येक 6 महीने से इसका एग्जाम होता है। यानी mba कोर्स करते समय कुल 4 बार एग्जाम देना पड़ता है, और कोर्स कंप्लीट होने के बाद आपको mba की डिग्री मिल जाती है। जिसके बाद आप अपने फैमिली बिज़नेस या किसी कंपनी में काम करना शुरू कर सकते है।

कुछ लोगों का यह मानना है कि जिनका फैमिली business होता है, सिर्फ उन्हीं को mba कोर्स करना चाहिए। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपका कोई family business नहीं है ? तब भी आप यह कोर्स कर सकते हैं, और एक अच्छी जॉब प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि भारत तथा विश्वभर में ऐसी हजारों कंपनियां है, जिनमें mba कोर्स किये हुए कैंडिडेटस की जरुरत पड़ती रहती है। तो आप यह कोर्स करके ऐसी कंपनीज में आसानी से जॉब प्राप्त कर सकते है।

MBA कोर्स की कई स्ट्रीम्स या इसमे कई सब्जेक्ट्स होते है, आप इनमे से किसी एक स्ट्रीम से ही यह कोर्स कर सकते है। चलिये हम इसकी कुछ प्रमुख स्ट्रीम्स के बारे में जानते है।


Top/ In-Demand MBA Specializations in India

  • MBA in Finance
  • MBA in Human Resource Management
  • MBA in Information Technology (IT)
  • MBA in Logistics Management
  • MBA in Marketing Management
  • MBA in Business Management
  • MBA in Rural Management
  • MBA in Healthcare Management
  • MBA in Event Management
  • MBA in Operations Management
  • MBA in Product Management
  • MBA in Infrastructure
  • MBA in Business Analytics
  • MBA in Energy & Environment
  • MBA in Digital Marketing
  • MBA in Import & Export
  • MBA in Advertising
  • MBA in Business Economics
  • MBA in NGO Management
  • MBA in Agriculture & Food Business
  • MBA in Project Management
  • MBA in Oil & Gas
  • MBA Sports Management
  • MBA in Telecom
  • MBA in Transport & Logistics
  • MBA in Hospitality
  • MBA in Textile Management


तो यह mba की कुछ प्रमुख स्ट्रीम्स है, जिनके द्वारा आप एमबीए कर सकते हैं, और संबंधित फील्ड में स्पेशलाइजेशन प्राप्त कर करके उसी स्ट्रीम में अच्छी जॉब प्राप्त कर सकते हैं।


MBA कौन कर सकता है ? MBA करने के लिए योग्यता क्या है ? 

एमबीए करने के लिए वैसे तो कोई विशेष योग्यता नहीं है। लेकिन फिर भी एमबी करने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप ने ग्रेजुएशन BBA से ही कंप्लीट की हो। आपने चाहे किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करी हो, आप एमबीए कर सकते हैं। किन्तु ग्रेजुएशन में आपके कम से कम 50 परसेंट मार्क्स होने जरूरी है।


क्या MBA कोर्स हिंदी में किया जा सकता है ?

यह कोर्स करने के लिए आपको अंग्रेजी भाषा का अच्छा नालेज होना चाहिए। क्योंकि यह कोर्स सिर्फ इंग्लिश मीडियम से ही करवाया जाता है। यह कोर्स काफी प्रतिश्ठित और महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इसको लगभग सभी यूनिवर्सिटीज में अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाया जाता है। अगर आपको कोई ऐसी यूनिवर्सिटी मिल भी जाये, जो हिंदी माध्यम से mba कोर्स करवाती है, तो आप उसमे हिंदी माध्यम से भी यह कोर्स कर सकते है। किंतु ऐसी यूनिवर्सिटीज से डिग्री प्राप्त कंडीडेट को उतना महत्व नही मिलता है, जितना अंग्रेजी माध्यम से डिग्री प्राप्त कंडीडेट को मिलता है। इसलिए अगर आप mba करना चाहते हैं ? तो सबसे पहले अपनी अंग्रेजी भाषा में सुधार करें, और उसके बाद एक ऐसे कॉलेज में एडमिशन ले जहां पर इंग्लिश मीडियम में यह कोर्स करवाया जाता हो।


MBA Course Kaise Kare in Hindi ?

अगर आप एमबीए कोर्स करने के लिए योग्य है ? यानी ग्रेजुएशन में आपके कम से कम 50% मार्क है ? तो आप यह कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए भारत में कई कॉलेज और यूनिवर्सिटीज हैं, जिनमें आप एडमिशन लेकर यह कोर्स कर सकते हैं। हम आपको भारत की कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटीज के नाम बता रहे हैं, जो एमबीए कोर्स करवाती हैं।


Top MBA Collages in India

  • Faculty of Management Studies, Delhi
  • Great Lakes Institute of Management, Chennai
  • Indian Institute of Management, Ahmedabad
  • Indian Institute of Management, Bangalore
  • Indian Institute of Management, Calcutta
  • Indian Institute of Foreign Trade, Delhi
  • Indian Institute of Management, Lucknow
  • Indian Institute of Management Kashipur, Uttarakhand
  • Institute of Rural Management Anand, Gujarat
  • IIM Udaipur, Rajasthan
  • JBIMS, Mumbai
  • Management Development Institute, Haryana
  • NMIMS, Mumbai
  • T. A. Pai Management Institute, Karnataka 


अगर आप चाहें, तो इनमे से किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा हमारी सलाह यही है, कि अगर आपका बजट कम है ? और आप फिर भी एमबीए करना चाहते हैं ? तो आप अपनी किसी नजदीकी और किफायती कॉलेज में एडमिशन ले। जिसमें आपका ज्यादा खर्चा ना हो।


MBA कोर्स करने में कितना खर्चा आता है ?

अभी आपने MBA के बारे में सारी जानकारी जान ली है, किन्तु अभी भी आपके मन में यह सवाल भी जरूर होगा कि एमबीए कोर्स करने में खर्चा कितना आता है ? तो इस सवाल का जवाब फिक्स नहीं है, क्योंकि भारत में जितने भी कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं, जो कि एमबीए कोर्स करवाती हैं, उन सभी की फीस अलग-अलग है. लेकिन फिर भी अगर हम मिनिमम और मैक्सिमम खर्चे का एक ओसतन आंकड़ा देखें, तो एमबीए कोर्स करने में आपको कम से कम 1.5 लाख से 15 लाख रुपए तक खर्चा हो सकता है. डिपेंड करता है कि आप किस कॉलेज में एडमिशन लेते हैं।

ये भी पढ़े...


दोस्तों mba एक बहुत ही प्रतिष्ठित कोर्स है। अगर आपको बिजनेस इंडस्ट्री में इंटरेस्ट है ? तो आप यह कोर्स कर सकते हैं, और अपने शौक को अपना प्रोफेशन बना कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप पूरी ईमानदारी और लगन से एमबीए कोर्स करते हैं ? तो आपको किसी भी कंपनी में एक अच्छी पोस्ट पर जॉब मिल जाएगी। जिससे आप अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं।

तो दोस्तो उम्मीद है कि आपको यह जानकारी mba course kya hota hai ? mba course kaise kare ? MBA course ki full information पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो ? तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। साथ ही अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो ? तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ