मोबाइल को लैपटॉप/ कंप्यूटर का माउस कैसे बनाये ?

Mobile Ko Laptop Ka Mouse Kaise Banaye: - दोस्तों अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर चलाते हैं तो आप अपने कंप्यूटर में कोई भी एक्टिविटी करने के लिए माउस का तो यूज़ करते ही होंगे। लेकिन मान लीजिए की बाई चांस आपका माउस किसी दिन खराब हो जाए और आपको urgently कंप्यूटर में कुछ काम करना हो तो आप उस समय क्या करेंगे ? जाहिर सी बात है कि आप एक नया माउस खरीदेंगे। लेकिन इन सब में काफी टाइम लग जायेगा और आपको तो उसी समय कंप्यूटर का इस्तेमाल करना है तो ऐसे में आप क्या करेंगे ?? नही पता ना☺️ चलिए हम आपको बताते है।

आपको जानकर खुशी होगी की ऐसी इमरजेंसी परिस्थिति में आप अपने मोबाइल को ही कंप्यूटर का माउस बना सकते है। जी हां आप सही पढ़ रहे है आप अपने मोबाइल को कंप्यूटर का माउस बना सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपने मोबाइल और कंप्यूटर में एक एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना पड़ेगा, इसके बाद आपका मोबाइल ही आपके कंप्यूटर का माउस बन जायेगा। तो चलिए बिना किसी देरी के हम आपको यहां पर मोबाइल को लैपटॉप/ कंप्यूटर का माउस कैसे बनाएं ? इसके बारे में जानकारी दे देते हैं। 

मैंने आपको सबसे जरूरी बात तो बताना भूल ही गया की जब आप अपने मोबाइल को कंप्यूटर का माउस बनाएंगे तो आपके मोबाइल का हॉटस्पॉट कंप्यूटर के वाईफाई से कनेक्ट हुआ होना चाहिए। हम आपको बता दें कि अगर आपके मोबाइल का वाईफाई कनेक्शन कंप्यूटर से कनेक्ट नहीं करते हैं तो हमारे द्वारा बताया गया तरीका काम ही नहीं करेगा। 

How to use mobile as a computer mouse, mobile se computer cursor ko kaise control kare


मोबाइल को लैपटॉप/ कंप्यूटर का माउस कैसे बनाये ?

मोबाइल को लैपटॉप या कंप्यूटर का माउस बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को Step By Step फॉलो करें।

1. सबसे पहले आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र ओपन करके सर्च बॉक्स में Remotemouse.net टाइप करके सर्च करेंगे। तो आपके सामने Remotemouse.net की ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा। जिसमें कि आप Get Now ऑप्शन पर क्लिक करें।

2. अभी अगर आपके कंप्यूटर में विंडोज सिस्टम है तो आप Windows ऑप्शन पर क्लिक करके अपने कंप्यूटर में Remote Mouse सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर ले।

अगर आपका सिस्टम Mac, Linux या एप्पल का है तो आप उसी के अनुसार यहां पर ऑप्शन सेलेक्ट करके ऐप को डाउनलोड करेंगे।

3. फिर आपके कंप्यूटर के Downloads फोल्डर में रिमोट माउस सॉफ्टवेयर का सेटअप डाउनलोड हो जाएगा, उसे open करें। 

4. इसके बाद आप Run ऑप्शन पर क्लिक करके Yes ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर आपके सिस्टम पर रिमोट माउस सॉफ्टवेयर सक्सेसफुली इंस्टॉल हो जाएगा।

5. यहां तक का प्रोसेस कंप्लीट कर लेने के बाद आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करके Remote Mouse ऐप को डाउनलोड कर ले। अभी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

Download Remote Mouse App

6. इसके बाद इस ऐप को ओपन करेंगे तो यह ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा, आप उन्हें allow कर दीजिएगा। फिर आप Ok I Got it ऑप्शन पर क्लिक करें। 


Note : - लेकिन उससे पहले आप अपने मोबाइल में डाटा कनेक्शन और हॉटस्पॉट ऑन करके अपने लैपटॉप/ कंप्यूटर के वाईफाई ऑन कर ले। फिर अपने मोबाइल के हॉटस्पॉट से कंप्यूटर को कनेक्ट कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप कभी भी अपने मोबाइल को कंप्यूटर का माउस नहीं बना सकते। तो आप पहले अपने मोबाइल के हॉटस्पॉट को कंप्यूटर के वाई फाई से कनेक्ट करें। 

7. जैसे ही आप अपने मोबाइल हॉटस्पॉट को कंप्यूटर के वाईफाई से कनेक्ट कर लेते हैं तो इसके बाद आपके मोबाइल में रिमोट माउस ऐप ओपन हो जाती है। इस ऐप में आपके कंप्यूटर का नाम आ जायेगा, आपको इस पर क्लिक करना है। जब आप ऐसा करेंगे तो आपके सामने इस प्रकार की स्क्रीन आ जाएगी। 

अभी यह स्क्रीन एक टचपैड की तरह काम करेगी। अभी आप मोबाइल की इस स्क्रीन पर उंगली को जिस तरफ ले जाएंगे कंप्यूटर में भी माउस का कर्सर उसी साइड में जाएगा। यानी कि अभी आपके मोबाइल ही कंप्यूटर का माउस/ टचपैड बन चुका है। 

तो दोस्तों इस प्रकार से आप भी अपने मोबाइल को लैपटॉप/ कंप्यूटर का माउस बना सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी mobile ko computer ka mouse kaise bnaye पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए। इसके अलावा अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार का सवाल हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ