CAG कौन होता है ? पूरी जानकारी

Who is CAG Full Information in Hindi:- पिछले कुछ दिनों से CAG और CJI काफी ज्यादा चर्चा के विषय रहे हैं। CJI कौन होता है ? इसके बारे में हम आपको अपने पिछले आर्टिकल में बता चुके हैं इस लेख में हम जानेंगे कि CAG की फुल फॉर्म क्या होती है ? CAG कौन होता है ? CAG के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में जानने वाले हैं।

CAG कौन होता है ? पूरी जानकारी


CAG Full Form क्या होती है ?

CAG की फुल फॉर्म Comptroller and Auditor General of India होती है। CAG का मतलब हिंदी में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक होता है।


CAG कौन होता है ? पूरी जानकारी।

भारतीय संविधान के अनुसार CAG भारत के प्रमुख कानूनी अधिकारियों में से एक होता है। यह भारत सरकार का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक होता है यानी कि CAG का काम नियंत्रक और महा लेखा का होता हैं। चलिए नियंत्रक और महालेखा को आसान शब्दों में समझते हैं ताकि आपको सीएजी का काम समझ में आ सके।

नियंत्रक का मतलब होता है की देश में जो भी बजट होता है उस बजट में से कितने पैसे कौनसे क्षेत्र में खर्च करने हैं ? यह तय करना। यानी कि सरकार के पास हो भी पैसे उपलब्ध हो उनको कहां कहां खर्च करना है ? इसका निर्णय लेना। लेकिन CAG को नियंत्रक का अधिकार सिर्फ नाम मात्र के लिए दिया गया है, क्योंकि सरकार के बजट का नियंत्रक CAG नहीं बल्कि खुद सरकार ही होती हैं। CAG का मुख्य कार्य महालेखा परीक्षक का होता है यानी कि एक ऑडिटर का होता है।

ऑडिटर का मतलब यह होता है कि सरकार के पास जितने भी पैसे हैं उन पैसों का इस्तेमाल सरकार ने कौन-कौन सी जगह पर किया ? कौनसी योजनाओं में कितना खर्चा आया ? सरकार के पास कितना पैसा आया और सरकार ने कितना यूज किया ? अभी सरकार के पास कितना पैसा पड़ा है ? आदि। कुल मिलाकर हम कह सकते हैं की हमारे देश में सरकार कहां कहां पैसा खर्च करती है ? कितना खर्च करती है ? उसका पूरा रिकॉर्ड CAG के पास रहता है।

जब भी देश में बजट की घोषणा होती है और बजट के अनुसार सरकार अलग-अलग क्षेत्र में अपना काम पूरा कर देती है तो उसके बाद CAG का काम शुरू होता है। CAG जितना भी काम हुआ है और जितने पैसे खर्च हुए हैं उन सभी का लेखा-जोखा देता है। सीएजी पूरी जांच पड़ताल करता है कि वाकई में जितने पैसे सरकार दिखा रही है उतने पैसे संबंधित कार्य में खर्च हुए हैं या नहीं। सारी जांच पड़ताल करने के बाद सीएजी राष्ट्रपति को रिपोर्ट देता है, राष्ट्रपति उसे लोकसभा में प्रस्तुत करता हैं।

अगर हम सीएजी को एक उदाहरण से समझते तो जिस प्रकार से हम अपनी इनकम टैक्स फाइल CA से तैयार करवाते हैं जिसमें सीए हमसे हमारी कमाई, हमारे पैसों के लेनदेन के बारे में पूरी जानकारी लेकर उसी के अनुसार इनकम टैक्स फाइल तैयार करता है। ठीक वैसे ही CAG होता है। सीएजी सरकार के पैसों के लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड रखता है।

सीएजी ना सिर्फ केंद्र सरकार बल्कि राज्य सरकारों के लिए भी महालेखा के रूप में कार्य करता है। आपको बता दें कि सीएजी राज्य सरकारों के लिए न सिर्फ ऑडिटर का बल्कि अकाउंटिंग का काम भी करता हैं यानी की राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले पैसों को कहां-कहां पर इस्तेमाल करेगी ? यह सीएजी पहले ही डिफाइन कर देते हैं उसके बाद राज्य सरकार को वह पैसे सिर्फ इस क्षेत्र में खर्च करने पड़ते हैं। अगर राज्य सरकार वो पैसे CAG द्वारा बताए गए क्षेत्र में खर्च ना करना चाहे तो ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को पैसे वापस केंद्र सरकार को लौटाने पड़ते हैं।


FAQ

CAG का अर्थ हिंदी में क्या होता है ?

CAG का मतलब हिंदी में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक होता है।

CAG का मुख्य कार्य क्या होता है ?

CAG का मुख्य कार्य ऑडिटर का होता है। जो की सरकार के द्वारा खर्च किए गए पैसों का हिसाब किताब रखता है।

कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि CAG भारत सरकार का CA या ऑडिटर होता है जो कि सरकार के सारे पैसों के लेनदेन का लेखा जोखा रखता है। सरकार के पैसों के लेने देने के बारे में सारा रिकॉर्ड सीएजी के पास ही रहता है। अगर आपको यह जानकारी cag kon hota hai ? puri jankari पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप ऐसे ही किसी अन्य टॉपिक के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ