बैंक चेक ( Bank Cheque ) कैसे भरे - सही तरीका

दोस्तो क्या आप जानते हैं कि बैंक चेक कैसे भरते हैं ? आज इस लेख में हम आपको यही बताएंगे कि किसी भी बैंक का cheque कैसे भरते हैं ? How to fill bank cheque ? 



दोस्तों वैसे तो आजकल पैसों के लेन-देन के लिए cheques का इस्तेमाल बहुत ही कम हो गया है। क्योंकि आजकल पैसों के ज्यादातर लेन देन ऑनलाइन ही होते हैं। खास तौर से पिछले 2-3 सालों में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की सर्विस बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने लगी है। इसलिए आज कल बैंक चेक का इस्तेमाल बहुत कम हो गया है।

लेकिन फिर भी आज भी पैसों की मात्रा ज्यादा होने पर उसका लेन देन cheques के द्वारा ही किया जाता है। और वैसे भी हम में से ज्यादातर बैंक होल्डर्स के पास cheque book होती है। इस लिए हमे यह पता होना चाहिए कि किसी भी बैंक का चेक कैसे भरा जाता है ?

इसके अलावा बैंक चेक भरते समय अगर हम से थोड़ी सी भी गलती हो जाये तो वो Cheque Bounce हो जाता है। इसलिए हमे यह पता होना बहुत जरूरी है कि बैंक चेक भरने का सही तरीका क्या है ?

दोस्तो वैसे तो किसी भी बैंक का चेक भरना बहुत ही आसान होता है। लेकिन अगर आपने पहले कोई cheque नहीं भरा है तो आपको समस्या आ सकती है। अगर आपको अब तक बैंक चेक भरना नहीं आता है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज इस लेख में हम आपको यही बताने वाले है कि बैंक चेक कैसे भरा जाता है ? 


किसी भी बैंक का Cheque कैसे भरते है ?

दोस्तो भारत के अंदर जितनी भी banks हैं,  उन सभी banks के चेक भरने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है। इसलिए चाहे आपका अकाउंट भारत की किसी भी bank में हो जैसे State Bank of India, Panjab National Bank, Bank of Baroda, HDFC Bank, ICICI Bank या अन्य किसी भी बैंक में हो, इन सभी बैंकों के चेक आप बहुत ही आसानी से भर सकते हैं।


यँहा पहले हम आपको लिखित में चेक भरने के बारे में बता रहे, और इसके नीचे हम एक भरे हुए चेक की फ़ोटो डाल रहे, ताकि फ़ोटो को देख कर आपको चेक भरने में और भी आसानी हो।

सामन्यतः एक बैंक चेक पर निम्न जानकारियां पहले से उपलब्ध रहती है।

  • Branch Name
  • Account Number
  • MICR
  • Cheque Number

इसके अलावा बाकी अन्य जानकारी हमे अपने उपयोग के अनुसार डालनी पड़ती है। जैसे

  • Pay 
  • Rupees
  • Date
  • Signature

Step 1:- Pay

Pay में प्राप्तकर्ता का नाम डाले। कुछ लोगों को पता नही होता है कि Pay में क्या भरना है ? और इसलिए वो यँहा अपना नाम डाल देते हैं, इस कारण वह चेक खराब हो जाता है। इसलिए ध्यान रहे यहां पर आपको उस व्यक्ति का नाम डालना है जिसे आप चेक दे रहे हैं। और उस प्राप्तकर्ता के नाम की स्पेलिंग एकदम सही डालनी है। क्योंकि अगर नाम थोड़ा बहुत भी mismatch हुआ तो आपका चेक बाउंस हो जाएगा।

Step 2:- Rupees

Rupees में आपको अमाउंट डालनी है। जितने पैसे आप प्राप्तकर्ता को देना चाहते है, उतने पैसे यँहा भरे।

जैसे कि मान लीजिये आपको दस हजार रुपये का भुगतान करना है, तो इसके लिए आपको यँहा Ten Thousand Rupees Only लिखना है। ध्यान रहे कि अमाउंट डालने के बाद आपको Only शब्द आवश्यक रूप से लिखना है।

अगर आप यही अमाउंट हिंदी में लिखना चाहे तो आपको इस प्रकार लिखना है दस हजार रुपये मात्र ध्यान रहे अमाउंट के आगे मात्र शब्द जरूर लिखे।

ठीक इसी प्रकार से आगे आपको यही अमाउंट अंको में डालनी है। जैसे अगर अमाउंट दस हजार रुपये है तो यँहा 10,000/- डालना है। ध्यान रहे यँहा भी आपको अमाउंट के आगे /- यह निसान आवश्यक रूप से लगाना है। क्योंकि यह निसान नही लगाने पर प्राप्तकर्ता चेक लेने के बाद इस 10,000 के आगे एक जीरो और लगा कर इसे 1,00,000 भी बना सकता है।

Step 3:- Date

Date में चेक जारी करने की दिनांक लिखे।

Step 4:- Signature

Signature में अपने खुद के हस्ताक्षर करें। अगर आप किसी अन्य व्यक्ति का चेक भर रहे है तो जिस व्यक्ति का वह चेक है, उसके हस्ताक्षर करवाये।

भरे हुए चेक की फ़ोटो देखे 👇👇👇


अंतिम शब्द

दोस्तों आज आपने सीखा की किसी भी बैंक का cheque कैसे भरते हैं ? अगर आपको यह है जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

ये भी पढ़े...

SBI Bank का चेक कैसे भरे, PNB बैंक का चेक भरे, BARODA बैंक का चेक भरना बताए, dusre ke naam check kaise bhare, सेल्फ चेक कैसे भरे, how to fill cheque slip

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ