1K, 1M और 1B का क्या मतलब होता है ?

What is the meaning of 1K and 1M:- दोस्तों अगर आप facebook और youtube जैसे सोशल मीडिया platforms का इस्तेमाल करते है तो आपने इन पर नंबर्स के आगे K या M या B ऐसे अंग्रेजी शब्दों को जरूर देखा होगा।

जैसे यूट्यूब पर व्यूज और सब्सक्राइबर्स 100k, 200k, 500k, 5M, 2B इस प्रकार से दिखाई देते है। ठीक इस प्रकार फेसबुक पर भी पोस्ट, पेज या ग्रुप में likes ज्यादा होने पर 100k, 500k, 10M इस प्रकार से दिखाई देते है।

किन्तु क्या आप जानते है कि इन सोशल मीडिया साइट्स पर नंबर्स के आगे अंग्रेजी वर्णमाला के इन characters का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ? या 1K और 1M का क्या मतलब होता है ?

1k ka matalb 1m ka matlab 1b ka matlab

अगर आप इसके बारे में नही जानते है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े क्योंकि यंहा हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले है, अगर आपको इसमे कुछ समझ ना आये तो आप नीचे कमेंट करके भी पूछ सकते है।


1K, 1M और 1B का क्या मतलब होता है ?


सबसे पहले तो हम K, M, और B का क्या मतलब होता है ? यह जान लेते है।

K का मतलब kilo होता है और क्योंकि एक किलो में 1000 gram होते है इसलिए 1K का मतलब एक हजार (1000) होता है। ठीक इसी प्रकार 2K का मतलब दो हजार (2000) होता है। नीचे कुछ और उदाहरण दिए गए है वो देखे।
  • 5k = 5000 (पांच हजार)
  • 25k = 25000 (पच्चीस हजार)
  • 100k = 100,000 (एक लाख)
  • 500k = 500,000 (पांच लाख)

M का मतलब million होता है और 1M का मतलब दस लाख (10,00,000) होता है।

अन्य उदाहरण
  • 5M = 50,00,000 (पचास लाख)
  • 10M = 1,00,00,000 (एक करोड़)
  • 50M = 5,00,00,000 (पांच करोड़)

B का मतलब Billion होता है और 1B का मतलब दस करोड़ (10,00,00,000) कुुुछ उदाहरण नीचे दिए गए है।
  • 5B = 50,00,00,000 (पचास करोड़)
  • 10B = 1,00,00,00,000 (1 अरब)

अभी यंहा पर आपके दिमाग मे एक सवाल उठ सकता है कि यंहा हजार दर्शाने के लिए K का इस्तेमाल ही क्यों किया जाता है, हजार को अंग्रेजी में Thousand कहते है इसलिए K के स्थान पर T का उपयोग किया जाना चाहिए।

किन्तु आपकी जानकारी के लिए मैं आपको बताना चाहूंगा कि यह K कैरेक्टर ग्रीक भाषा के Kilo शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब thousand या हिंदी में कहे तो एक हजार होता है, साथ ही आम भाषा मे kilo शब्द का मतलब एक किलोग्राम होता है, जिसमे हजार ग्राम होते है, इसलिए K को हजार दर्शाने के लिए उपयुक्त माना गया है।


1K, 1M और 1B का उपयोग क्यों किया जाता है ?


दोस्तो जैसा कि आप जानते है कि आज कल फेसबुक, व्हाट्सएप्प और ऐसे ही बाकी प्लेटफोर्स पर लोग अपना समय बचाने के लिए शॉर्टकट्स का इस्तेमाल करते है, जैसे कि उदाहरण के लिए मान लीजिये की हमे दस लाख टाइप करने हो तो हम 10,00,000 इस प्रकार से टाइप करेंगे, किन्तु शॉर्टकट का इस्तेमाल करके हम इसको 1M इस प्रकार से भी लिख सकते है, जिससे हमारा समय, और जगह दोनों बच जाते है। इसके अलावा रीडर्स को संख्या को पढ़ने में आसानी हो इस लिए भी इन शॉर्टकट्स का इस्तेमाल किया जाता है। 

चलिए इसको उदाहरण से समझते है, जैसे कि मान लीजिये की यूट्यूब पर कोई चैनल है जिसके एक करोड़ सब्सक्राइबर्स है, अब अगर उन सब्सक्राइबर्स की संख्या को फुल फॉर्म में 10000000 इस प्रकार से दिखाया गया तो पढ़ने वाले को सब्सक्राइबर्स की संख्या पढ़ने मे काफी प्रॉब्लम आएगी और यह संख्या काफी जगह भी कवर कर लेगी। इसलिए अगर इसी संख्या को 10M लिखा जाए तो यह पढ़ने में आसान होती है। इसलिए ऐसी ही कुछ सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन शॉर्टकट्स का प्रयोग किया जाता है।


1K, 1M, 1B से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1K की फुल फॉर्म क्या है ?

1K की फुल फॉर्म 1 Kilo होती है।

1K का मतलब कितना होता है ?

1K का मतलब हजार होता है इसलिए 1K का मतलब 1000 हो जाएगा। 

1M की फुल फॉर्म क्या है ?

1M की फुल फॉर्म 1 Million होती है।

1M का मतलब कितना होता है ?

अंकों के आगे लिखे हुए M का मतलब मिलियन होता है और मिलियन का मतलब हिंदी में 10 लाख होता है। इसलिए 1M में 10 लाख हो जायेंगे।

1B की फुल फॉर्म क्या होती है ?

1B की फुल फॉर्म 1 Billion होती है।

1B का मतलब कितना होता है ?

B का मतलब बिलियन होगा और बिलियन 10 करोड़ को कहा जाता है। इस प्रकार से 1B का मतलब 10 करोड़ हो जाएगा।


ये भी पढ़े...


फ्रेंड्स उम्मीद है कि आपको 1K, 1M और 1B का क्या मतलब होता है ? यह लेख पसन्द आया होगा। अगर जानकारी पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे ताकि उन्हें भी इसके बारे में पता चल सके। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ