दोस्तों facebook एक ऐसी social साइट है जिस पर लगभग हर इंटरनेट यूजर का अकाउंट होता है। इसलिए आज इस पोस्ट में हम facebook से संबंधित एक ऐसी प्रॉब्लम और उसके solution के बारे में बात करेंगे जो कि बहुत से facebook यूजर्स को आती है। खासकर उन यूजर्स को जिनके facebook पर एक मोबाइल नंबर से दो अकाउंट होते हैं।

इस प्रॉब्लम से संबंधित अक्सर कुछ सवाल भी पूछे गए है जैसे... Sir मेने एक मोबाइल नंबर से 2 facebook अकाउंट बना रखे हैं। लेकिन मैं अपने पुराने वाले account के पासवर्ड याद होते हुए भी उसे sign in नही कर पा रहा हूं। जब भी मैं अपने पुराने वाले अकाउंट को लॉगिन करने की कोशिश करता हूं तो मेरा नया वाला account ही ओपन हो जाता है। अभी मैं क्या करू ? अपने पुराने facebook account को log in कैसे करू ?

ये भी पढ़े...

अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है और अगर आपको भी अपने पुराने facebook account के पासवर्ड याद होते हुए भी आप उसे लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर last तक जरूर पढ़े। क्योंकि आज इस पोस्ट में आपको इस प्रॉब्लम का solution मिलने वाला है।

एक नंबर से 2 Facebook Account होने पर पुरानी ID को लॉगिन कैसे करे

एक नंबर से 2 Facebook Account होने पर पुरानी ID को लॉगिन कैसे करे

इसका solution बताने से पहले मैं आपको बताना चाहूंगा कि आखिर ये प्रॉब्लम हमारे साथ होती क्यों है ? आखिर एक नंबर से 2 facebook id बनाने के बाद हम अपने पुराने account को लॉगिन क्यों नही कर पाते है ?

तो इसका main कारण यह है कि हम फेसबुक पर एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही account बना सकते है । अगर हम उसी नम्बर से दूसरा facebook account बनाते है तो हमारे पहले वाले account में से वो मोबाइल नंबर ऑटोमेटिक ही remove हो जाते है।

ये भी पढ़े...

इस लिए जब हम एक मोबाइल नंबर से 2 facebook account बनाने के बाद अपने पुराने वाले account को log in करने के लिए mobile no. और password डालते है तो हमारा नया वाला account ही ओपन होता है। फिर चाहे हम कितनी भी कोशिश क्यों ना कर ले पर हम अपने पहले account को लॉगिन नही कर पाते है।

पर आज इस पोस्ट में मैं आपको एक ऐसा तरीका बताने वाला हूँ जो आपकी इस प्रॉब्लम को solve कर देगा। इस तरीके से आप अपने पुराने fb account को भी लॉगिन कर सकते है। तो चलिए अभी ज्यादा टाइम waste ना करते हुए मैं आपको इसके बारे में बता देता हूं।


तो देखिए friends हम अपने उस पुराने facebook account इस लिए लॉगिन नही कर पाते है क्योंकि हम लॉगिन करते समय वो मोबाइल नंबर डालते है जिससे हमने वो account बनाया था। पर उस id में से वो नंबर तो remove हो चुके होते है। इस लिए उस नंबर से तो हम उसे sign in नही कर सकते है।

पर आप मोबाइल नंबर की जगह अपनी उस id का username डालकर उसे लॉगिन कर सकते है।

इस लिए अपनी पुरानी fb id को लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको उसका username पता करना होगा।

किसी भी fb profile का username पता करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी फेसबुक id लॉगिन करके अपनी उस facebook profile को ओपन करना है, जिसका username आप जानना चाहते है।

उसके बाद ब्राउजर के url box में से आपको उस प्रोफाइल का username कॉपी करना है। नीचे इमेज में देखे।


यहां आपको पूरा लिंक कॉपी नही करना है, बल्कि link में से सिर्फ username ही कॉपी करना है। जैसे कि यहां https://m.facebook.com/hajari.prasad.796?tsid=0.701329820047305&source=result
यह एक facebook profile का लिंक है। और यहां पर hajari.prasad.796 यह username है। आपको पुरे लिंक में से सिर्फ username ही कॉपी करना है।

Ok तो जब आप अपनी प्रोफाइल का username कॉपी कर ले तो उसके बाद आपको Facebook Login पेज पर जाना है और अपने पुराने account का username और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।

अगर आपके पासवर्ड सही हुए तो आपका account लॉगिन हो जाएगा। तो जब आपका पुराना account लॉगिन हो जाए तो सबसे पहले आप उसमें एक new मोबाइल नंबर या email id add कर ले, ताकि future में आपको ये प्रॉब्लम ना आए।


FAQ

एक मोबाइल नंबर से कितने फेसबुक अकाउंट बना सकते हैं ?

एक मोबाइल नंबर से कितने फेसबुक अकाउंट बना सकते हैं ? इसके बारे में फेसबुक की तरफ से ऑफीशियली कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फिर भी आप एक नंबर से एक ही फेसबुक अकाउंट बनाये ताकि अगर आप कभी पासवर्ड भूल जाए तो आपको पासवर्ड रिसेट करने में कोई परेशानी ना आए।

क्या हम अपने पुराने फेसबुक अकाउंट को प्राप्त कर सकते हैं ?

अगर आपके पास वो मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अभी भी मौजूद है जिससे आपने वह अकाउंट बनाया था, तो आप अपने पुराने फेसबुक अकाउंट को प्राप्त कर सकते हैं।

एक मोबाइल नंबर से दो फेसबुक अकाउंट बन जाए तो क्या होगा ?

अगर एक मोबाइल नंबर से दो फेसबुक अकाउंट बन जाते हैं तो आपको अपने पहले अकाउंट के पासवर्ड रिसेट करने में समस्या आएगी।

एक मोबाइल नंबर से दो फेसबुक अकाउंट बनाने पर पहले अकाउंट का क्या होगा ?

अगर आप एक ही मोबाइल नंबर से दो फेसबुक अकाउंट बना लेते हैं तो आपका पहले वाला अकाउंट भी वैसे ही पड़ा रहेगा। किंतु अगर आप उसके पासवर्ड भूल जाते हैं तो पासवर्ड रिसेट करने में आपको समस्या आ सकती है।

क्या हम अपने पुराने फेसबुक अकाउंट के पासवर्ड पता कर सकते हैं ?

अगर आपके पास पुराने फेसबुक अकाउंट में रजिस्टर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अभी भी मौजूद है तो आप अपने पुराने फेसबुक अकाउंट के पासवर्ड भी पता कर सकते हैं।

मैं अपने पुराने फेसबुक अकाउंट को कैसे लॉगिन करूं ?

अगर आपको अपने पुराने फेसबुक अकाउंट की आईडी पासवर्ड पता है तो आप सिंपली अपने अकाउंट को लोगों कर सकते हैं। किंतु अगर आप अपने पुराने एकाउंट के पासवर्ड भूल गए हैं तो आपको पासवर्ड रिसेट करने होंगे। पासवर्ड रिसेट कैसे करते हैं ? इसके बारे में जानने के लिए यह लेख पढ़े। Facebook ID के पासवर्ड भूल जाने पर वापस Reset कैसे करे


ये भी पढ़े...

Ok तो इस तरीके से आप एक मोबाइल नंबर से 2 fb id होने पर पुरानी वाली id को लॉगिन कर सकते है। अगर आपको इस तरीके अपने account को लॉगिन करने में कोई प्रॉब्लम आए या आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है।

तो friends उम्मीद करता हूं कि ये जानकारी ek mobile number se 2 facebook account ho to purane account ko login kaise kare ? आपको पसंद आई होगी। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे। ताकि अगर उन्हें भी ऐसी कोई प्रॉब्लम आ रही है तो वो भी इस पोस्ट की मदद से उसे solve कर सके।