ब्यूटी पार्लर कैसे खोलें ? How to Open Beauty Parlour in Hindi

How to Open Beauty Parlour Full Information in Hindi : - पहले के जमाने में महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने के लिए घरेलू पदार्थों का उपयोग करती थी। लेकिन अभी इस जमाने में सारा का सारा सिस्टम ही बदल गया है। अभी के टाइम में महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने ओर ज्यादा सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर में जाती है। और तो और ब्यूटी पार्लर के इस बिजनेस में बढ़ोतरी होने का जो मेन रीजन है वह महिलाओं की सुंदरता है।

आपने यह भी देखा होगा कि चाहे शहर हो या गांव या फिर गली, मौहल्ला वहां पर ब्यूटी पार्लर खुले हुए नजर आएंगे। अगर हम शहर की बात करें तब वहां पर आपको 100 से  150 मीटर की दूरी पर हर जगह ब्यूटी पार्लर ही ब्यूटी पार्लर नजर आएंगे। अभी आप यह देख सकते हैं कि ब्यूटी पार्लर के इस बिजनेस में कितना ज्यादा मुनाफा है। 

अगर आपका भी मन ब्यूटी पार्लर खोलने का है तो इस ब्लॉग में हम आपको ब्यूटी पार्लर खोलने से संबंधित सारी जानकारी बताने वाले हैं। जैसे ब्यूटी पार्लर कौन खोल सकता है ? ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए खर्चा कितना होता हैं ? ब्यूटी पार्लर से कितनी कमाई होती हैं ? ब्यूटी पार्लर कैसे खोलें ? तो इन्हीं सभी सवालों के जवाब आज हम आपको इस ब्लॉग में देने वाले हैं। तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के लास्ट तक जरूर पढ़ें।


ब्यूटी पार्लर कौन खोल सकता है ? Who Can Open Beauty Parlour ?

ब्यूटी पार्लर का बिजनेस ज्यादातर महिलाओं के द्वारा खोला जाता है। अगर कोई महिला ब्यूटी प्रोडक्ट या मेकअप में ज्यादा इंटरेस्ट रखती है। तब उसके लिए ब्यूटी पार्लर का बिजनेस खोलना ज्यादा फायदेमंद होगा। ब्यूटी पार्लर का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप अपने घर पर भी खोल सकते हैं या कोई कमरा किराए पर लेकर के भी खोल सकते हैं। ब्यूटी पार्लर को खोलने के लिए आपके पास 20,000 से ₹25000 भी है तो आप ब्यूटी पार्लर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। क्योंकि यह बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा बजट की जरूरत नहीं पड़ती है। 

आज आप यह सोच नहीं सकते की ब्यूटी पार्लर का बिजनेस करना आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि ऐसा तो बिल्कुल नहीं है कि आपने बिजनेस शुरू किया और आपका चलेगा नहीं। आज यह इंडस्ट्री 35000 करोड रुपए की हो गई है। और हर साल 20 से 25 परसेंट की ग्रोथ भी हो रही है। इसलिए अगर आप यह बिजनेस करते है तो यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।


ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए योग्यता क्या है ? 

1. ब्यूटी पार्लर को कोई भी महिला खोल सकती है। लेकिन बात की जाए ब्यूटी पार्लर को खोलने की योग्यता की तब इसमें किसी भी प्रकार की योग्यता नहीं मांगी जाती है। बल्कि इसके लिए अगर आपने दसवीं की पढ़ाई भी की है तब भी आप ब्यूटी पार्लर का बिजनेस शुरू कर सकती है। इसके लिए आपको ट्रेनिंग की जरूरत पड़ती है। यह ट्रेनिंग आप अपने नजदीकी ब्यूटी पार्लर से ले सकते है। इसके बाद आप अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती हैं।

2. ब्यूटी पार्लर का काम आप ऑनलाइन ही अपने घर बैठे किसी ऐप के माध्यम से भी सीख सकती हो या किसी अदर प्लेटफार्म से।

3. अगर आप किसी एकेडमी से ब्यूटीशियन का कोर्स करते हैं तो आपका 12th पास अच्छे अंकों के साथ होना चाहिए। 


ब्यूटी पार्लर कहां पर खोलें ?

ब्यूटी पार्लर को आप अपने घर, गली, मोहल्ले या किसी शहर में भी खोल सकते हो। अगर आप घर पर ब्यूटी पार्लर खोलना चाहते हो तब आपको एक कमरे की और ब्यूटी पार्लर से संबंधित सामान की जरूरत पड़ेगी। लेकिन अगर आप किसी दूसरे गली, मोहल्ले या किसी शहर में ब्यूटी पार्लर को खोलते हैं तब आपको एक कमरे को किराए पर लेना होगा। 


ब्यूटी पार्लर को खोलने से संबंधित कुछ जरूरी बातें : - 

> जहां कहीं पर भी आप ब्यूटी पार्लर को खोल रहे हो वहां पर किस उम्र के लोग रहते हैं उनका भी आपको पता लगाना होता है।  हालांकि आपके आस पास 18 वर्ष से 30 वर्ष तक की महिलाएं रहती है तो आपका ब्यूटी पार्लर वहां पर खूब चलेगा।

> आपके एरिया में आर्थिक स्थिति कमजोर है तब उसी के मुताबिक आप ब्यूटी पार्लर में रेट निर्धारित करें। 

> ब्यूटी पार्लर को खोलने के लिए आप लो कंपटीशन वाली जगह को ही सेलेक्ट करें क्योंकि अगर आप हाई कॉन्पिटिशन वाली जगह को सेलेक्ट कर लेते हैं। तो वहां पर आपका ब्यूटी पार्लर चलने के अवसर कम ही होते हैं। 

> आपके ब्यूटी पार्लर पर जितने भी कस्टमर आते हैं। उनको ब्यूटी पार्लर से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध जरूर करवाएं ताकि वही कस्टमर आपके पास दोबारा से आएं।


ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए कौन से सामान की जरूरत पड़ती है ? 

> ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए सबसे पहले एक कमरे और फर्नीचर  की जरूरत पड़ती है। फिर उस कमरे में कुछ कुर्सियां, एक बड़ा सीसा, टेबल और लाइट्स की जरूरत होती है। लेकिन आप लाइट्स में हरी, लाल, पीली और नीली ना लगाएं, सिर्फ वाइट कलर की लाइट्स का ही इस्तेमाल करे।


> ब्यूटी पार्लर में इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान : - 

Hair Straightener, Hair Dryer, Hair Curler, Wax Heater


> ब्यूटी पार्लर में इस्तेमाल किए जाने वाले कॉस्मेटिक सामान : - Hair Shampoo, Face Cream, Lotion, Wax, Facial Kit, Bleach,Thread, Makeup Brushes, Scissors, Comb 's Serb, Water Spray Bottle, Cotton, Hand Towels


> ब्यूटी पार्लर में इस्तेमाल किया जाने वाला मेकअप का सामान : - Blushers, Foundation, Lipstick, Eye Shadow Kit


ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए खर्चा कितना होता हैं ? 

ब्यूटी पार्लर का बिजनेस शुरू करने के लिए ₹20000 से ₹30000 के आसपास खर्चा होता है। लेकिन अगर आप किसी कमरे को किराए पर ले कर के ब्यूटी पार्लर खोलते हैं तो उसका किराया अलग लगेगा। अगर आप कमरे को किराए पर ग्रामीण इलाके में लेते हो तब कमरे का किराया ₹3000 से ₹4000 होता है। वही आप कमरे को शहर में लेते हो तब उसका किराया ₹10000 से ₹15000 के आस पास होता है। बाकी आपके एरिया के हिसाब से यह किराया कम ज्यादा भी हो सकता है।

इसके अलावा अगर आप ब्यूटी पार्लर पर किसी ब्यूटीशियन को रखते हो तब आपको उसे हर महीने ₹6000 से लेकर के ₹15000 तक सैलरी के रूप में देना पड़ सकता हैं। लेकिन हम आपको रिकमेंड करेंगे कि आप शुरुआत से ही ब्यूटी पार्लर का बिजनेस स्टार्ट कर रहे हो। तब आप ब्यूटीशियन को ना रखें। लेकिन कुछ समय बाद आपका बिजनेस ग्रोथ करने लग जाए और आपकी कमाई भी बढ़ जाए तब आप एक ब्यूटीशियन को जरूर रखें। 


ब्यूटी पार्लर से कितनी कमाई होती हैं ? 

शुरुआती दौर में ब्यूटी पार्लर को खोलने पर कम या ज्यादा कमाई हो सकती है। लेकिन जैसे-जैसे आपका ब्यूटी पार्लर का बिजनेस बढ़ेगा उसी के हिसाब से आपकी कमाई होती रहेगी। लेकिन हम आपको ब्यूटी पार्लर से कमाई होने का एवरेज बताएं तो अगर आप की कमाई Per Day ₹1200 भी होती है तो आपकी कमाई Per Month के हिसाब से ₹30000 से ₹40000 आसानी से हो जाएगी। 


ब्यूटी पार्लर कैसे खोलें ? How to Open Beauty Parlour in Hindi

वैसे हमने आपको ब्यूटी पार्लर खोलने से संबंधित सारी जानकारी दे दी है। लेकिन अभी भी कुछ लोगों के मन में ब्यूटी पार्लर कैसे खोलें ? यह सवाल उमड़ ही पड़ता हैं। 

अगर आप ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती हो तो आप अपने आसपास के किसी ब्यूटी पार्लर से ट्रेनिंग ले करके खोल सकती हैं। 

लेकिन अगर आप ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए ब्यूटीशियन का कोर्स करना चाहती हो तब आप भारत की कुछ टॉप एकेडमी में एडमिशन ले सकती हैं। लेकिन ब्यूटीशियन का कोर्स करने के लिए आपको ज्यादा फीस देनी होगी। 


ब्यूटीशियन कोर्स करने के लिए भारत की कुछ टॉप अकैडमी : - 

1. Amity University, Noida

2. Chandigarh University, Chandigarh

3. Lovely Professional University, Jalandhar

4. JD Institute of Fashion Technology, Bangalore

5. Bharati Vidyapeeth Deemed University, Pune

6. Indira Gandhi National Open University, Delhi

7. University of Mumbai, Mumbai

8. Dindayal Upadhyay Gorakhpur University, Gorakhpur

9. Patna University, Patna

ये भी पढ़े...

Beauty parler kaise khole ? इससे संबंधित हमने आपको संपूर्ण जानकारी दे दी है। अगर आपको अभी भी इस टॉपिक से संबंधित कोई डाउट हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको हमें कोई सुझाव देना हो तब आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। अभी हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

Tags:- ब्यूटी पार्लर खोलने में कितना पैसा खर्च होता है, ब्यूटी पार्लर का बिजनेस घर से कैसे शुरू करें, पार्लर की शुरुआत कैसे करें, ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए कौन सा कोर्स करना पड़ता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ