ANM Course क्या है ? कैसे करे ? पूरी जानकारी हिंदी में

What is ANM Full Information in Hindi:- 12वीं कक्षा पास करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर कंफ्यूज होते हैं कि आगे उन्हें करियर में क्या करना चाहिए ? अब उनमें से कुछ स्टूडेंट ANM कोर्स करने के बारे में भी सोचते हैं। लेकिन जानकारी का अभाव होने के कारण वो ऐसा नही कर पाते है। अगर आप या आपके घर का कोई सदस्य यह कोर्स करना चाहता हैं ? लेकिन आपको anm कोर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है ? तो यह लेख आपके लिए ही है।

क्योंकि इस लेख में हम आपको यही बताने वाले है कि ANM कोर्स क्या होता है ? ANM कोर्स कैसे करे ? इसकी योग्यता क्या है ? और ANM कोर्स करने में कितना खर्चा आता है ? इस लेख में हम आपको anm कोर्स के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में बताने वाले हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

ANM Course क्या है ? कैसे करे ? पूरी जानकारी हिंदी में


ANM Course Kya Hai in Hindi

ANM की फुल फॉर्म Auxiliary Nurse Midwife होती है। यह एक 2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स होता है, जिसमें स्टूडेंट्स को मरीजों की देखभाल करना, चिकित्सा के समय डॉक्टर की सहायता करना, चिकित्सा में काम आने वाले सभी औजारों की जानकारी तथा मानव शरीर की बेसिक जानकारियां दी जाती है। 

अगर आपको मरीजों की सेवा करना अच्छा लगता है, या आपको मेडिकल डिपार्टमेंट में इंटरेस्ट है ? तो आप इस कोर्स को करके अपना मनपसंद करियर बना सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इस कोर्स को कैसे कर सकते हैं ? लेकिन उससे पहले हम जानते है कि इसकी योग्यताएं क्या-क्या है ?


ANM Course करने के लिए योग्यता:-

एएनएम कोर्स करने के लिए आपका 12 वीं पास होना जरूरी है, और 12वीं कक्षा में आपके कम से कम 45% मार्क्स होने जरूरी है। साथ ही 12वीं कक्षा में आपके विज्ञान विषय (PCB) भी होना जरूरी है। हालांकि इंडिया में कुछ ऐसे कॉलेज भी है जो कि आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को भी एएनएम कोर्स करने का मौका देते हैं। लेकिन भारत के ज्यादातर कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपके पास 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम कम से कम 45% मार्क्स के साथ होना जरूरी है।


Age Limit:-

ANM कोर्स करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए और अधिक से अधिक आपकी उम्र 35 वर्ष हो सकती है। इसलिए अगर आप इस उम्र सीमा के कैंडिडेट है ? तो ही इस कोर्स को कर सकते हैं।


ANM Course की फीस कितनी होती है ?

अगर आप किसी सरकारी कॉलेज से एएनएम कोर्स करते हैं, तो आपको बहुत ही कम फीस देनी होगी। अगर हम सरकारी कॉलेज में एएनएम कोर्स की फीस की बात करें, तो इसके लिए आपको लगभग ₹5000 से ₹10000 रुपये फीस देनी होती है, और वह भी आप स्कॉलरशिप के माध्यम से वापस प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज से एएनएम कोर्स करते हैं तो इसके लिए आपको एक लाख से पांच लाख रुपये तक देने पड़ सकते हैं, डिपेंड करता है कि आप कौनसे कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं। क्योंकि सभी प्राइवेट collages की अपनी अलग अलग फीस होती है।


ANM Course कैसे करे ?

अगर आप एएनएम कोर्स करने के लिए योग्य है ? तो सबसे पहले आपको अपने आसपास के किसी सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई करना है। ज्यादातर सरकारी कॉलेज में एएनएम कोर्स में एडमिशन 12वीं कक्षा में आए परसेंटेज के आधार पर मिलता है। अगर ट्वेल्थ क्लास में आपके अच्छे मार्क्स है ? तो आपको सरकारी कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। लेकिन अगर आपके मार्क्स अच्छे नहीं हैं ? तो आपको किसी प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना होगा।

इंडिया में कई प्राइवेट कॉलेज मौजूद हैं, जो anm कोर्स करवाते हैं। आप अपने नजदीक के किसी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। एएनएम कोर्स में एडमिशन लेने के लिए बहुत से कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम भी करवाते हैं, कुछ कॉलेज में 12वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन लिया जाता है, तथा कुछ कॉलेज में सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर ही एडमिशन ले लिया जाता है। इसलिए एडमिशन की प्रक्रिया उस कॉलेज पर डिपेंड करती है, जिसमें आप एडमिशन ले रहे हैं। लेकिन अगर आप प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं ? तो आपको काफी आसानी से उस में एडमिशन मिल जाएगा। 

जब कॉलेज में आपका एडमिशन हो जाए तब आप यह 2 साल का डिप्लोमा कोर्स कर सकते है। चलिये अभी हम anm के सिलेबस के बारे में जानते है।


ANM Syllabus in Hindi

अगर हम इसके सिलेबस की बात करें, तो anm फर्स्ट ईयर में कुल 4 पेपर होते हैं, जो कि इस प्रकार से हैं।

1. Community Health Nursing

2. Health Promotion

  • Nutrition 
  • Human Body and Hygiene
  • Environmental Sanitation
  • Mental Health

3. Primary Healthcare Nursing

  • Infection and Immunization
  • Communicable Diseases
  • Community Health Problems
  • Primary Medical Care
  • First Aid

4. Child Health Nursing


इसके अलावा 2nd year में सिर्फ 2 पेपर और internship  होती है। जो कि निम्न है।

1. Midwifery

2. Health Centre Management

3. Internship

तो यह anm का syllabus है। जिसकी पढ़ाई आपको इस कोर्स के दौरान करनी पड़ती है।


ANM Course करने के बाद जॉब कैसे मिलेगी ?

यह कोर्स करने के बाद आप किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा गवर्नमेंट सेक्टर में भी एएनएम की वैकेंसी निकलती रहती है। इसलिए जब भी anm वेकेंसी का नोटिफिकेशन आए, तो आप ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करके कंपटीशन फाइट करके गवर्नमेंट सेक्टर में भी जो प्राप्त कर सकते हैं।


ANM का काम क्या होता है ?

यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। क्योंकि अगर आप यह कोर्स करने के बारे में सोच रहे हैं ? तो आपको यह भी पता होना जरूरी है कि यह कोर्स करने के बाद आपको काम क्या करना पड़ेगा।

अगर आप किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉब करते हैं ? तो सामान्यत: आपको मरीजों की देखभाल करना, चिकित्सा के समय डॉक्टर्स की सहायता करना, चिकित्सा में काम आने वाले औजारों की देखरेख करना, तथा बच्चों के जन्म का रिकॉर्ड रखना जैसे कार्य करने होते हैं।

इसके अलावा अगर आपको सरकारी डिपार्टमेंट में एएनएम की जॉब मिल जाती है, तो ज्यादातर चांस है कि आपको ग्रामीण इलाके में ही जॉब मिलेगी। जहां पर आपको एक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त किया जाएगा। वहां पर आपका उस गांव में जन्म मृत्यु का रिकॉर्ड रखना, गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड रखना तथा उनका टीकाकरण करना, प्रसव करवाना, किशोर किशोरियों को चिकित्सा संबंधित जानकारियां देना, सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां देना, गांव में कोई भी सरकारी मीटिंग होने पर उस मीटिंग में भाग लेना, जैसे काम करने होते हैं।


ANM की सैलरी कितनी होती है ? ANM Income

अभी आपने एएनएम कोर्स के बारे में इतना सब कुछ जान लिया है। इसलिए आपको यह भी पता होना चाहिए कि एक एएनएम को सैलरी कितनी मिलती है ? अगर आप एक फ्रेशर के रूप में किसी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में एएनएम के रूप में काम करना शुरू करते हैं, तो आप की मिनिमम सैलेरी ₹10000 से ₹12000 होती है। इसके बाद अगर आप गवर्नमेंट सेक्टर में परमानेंट एएनएम बन जाते हैं, तो आपकी सैलरी ₹25000 तक हो जाती है।

साथ ही अगर आप किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करते हैं, तो आपकी सैलरी हॉस्पिटल पर और आपकी कार्य पर निर्भर करती है। लेकिन फिर भी अच्छा कार्य अनुभव होने पर आपको प्राइवेट हॉस्पिटल में भी ₹20000 से ₹25000 रुपये तक कि सैलरी मिल सकती है।


क्या पुरुष भी ANM कोर्स कर सकते है ?

यह कोर्स मुख्य रूप से महिलाओं के द्वारा किया जाता है और ज्यादातर कॉलेज में सिर्फ महिलाओं को ही यह कोर्स करवाया जाता है। लेकिन भारत में कुछ ऐसे कॉलेज भी हैं जहां पर पुरुषों को भी यह कोर्स करने की अनुमति है।

ये भी पढ़े...

ANM काफी अच्छा कोर्स है, इसे करने के बाद आप सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों में से किसी भी सेक्टर में कार्य कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको एएनएम कोर्स क्या है ? एएनएम कोर्स कैसे करें ? एएनएम कोर्स करने के लिए योग्यता क्या क्या होनी चाहिए ? ANM का कार्य क्या होता है ? एएनएम की सैलरी कितनी होती है ? आदि। यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी पसन्द आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ