What is Opinion Poll And Exit Poll Full Information in Hindi : - लोगों का लोगों के लिए लोगों के द्वारा बनाया गया शासन ही लोकतंत्र कहलाता है। और हमारा भारत देश लोकतांत्रिक देश है, इसमें कोई शंका की बात नहीं है। आप सभी लोगों को तो यह पता ही होगा कि हमारे भारत देश में जनता के द्वारा मतदान करके प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सरपंच और अन्य पदों पर नियुक्त होने वाले नेताओं को चुना जाता है। इसी बीच इलेक्शन के दौरान न्यूज़ चैनल और सर्वे एजेंसियों के द्वारा सर्वे किए जाते हैं। जिनमें यह अंदाजा लगाया जाता है कि कौन सी पार्टी जीतने वाली है। और इन सर्वे को दो भागों में बांटा गया है पहला ओपिनियन पोल और दूसरा एग्जिट पोल। लेकिन एक्चुअल में लोगों को यह नहीं पता होता है कि ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल होता क्या है ? तो आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
ओपिनियन पोल क्या होता है ? What is Opinion Poll in Hindi
ओपिनियन पोल इलेक्शन होने के पहले करवाए जाते हैं जिसमें वोट देने वाले लोगों से यह पूछा जाता है कि आप किस पार्टी को वोट देने वाले हों या आप किस पार्टी को जिताने वाले हो। इसमें सबसे ज्यादा जोर सैंपल पर दिया जाता है क्योंकि जिसका जितना ज्यादा सैंपल बड़ा होगा उसी के अकॉर्डिंग यह तय करने में आसानी होगी की कौन सी पार्टी इलेक्शन में जीतने वाली है। मतलब ओपिनियन पोल इलेक्शन से पहले यह अंदाजा लगा लेता है कि यह पार्टी अभी इस इलेक्शन में जीतने वाली है। लेकिन यह अंदाजा सही है या गलत है यह डिपेंड करता है सैंपल पर। सैंपल मतलब कितने लोगों से राय ली गई है कि आप किसको वोट देने वाले हो। यानी सैंपल में एक लाख या 5 लाख लोग होंगे तो यह निर्धारण करने में आसानी होगी कि यह पार्टी इस इलेक्शन में जीतने वाली है।
वैसे हम आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ओपिनियन पोल को न्यूज़ चैनल या सर्वे एजेंसियों के द्वारा करवाए जाते हैं। इसके अलावा ओपिनियन पोल को करवाने वाली कोई संस्था भी हो सकती है।
एग्जिट पोल क्या होता है ? What is Exit Poll in Hindi
एग्जिट पोल इलेक्शन होने के दौरान करवाए जाते हैं जिसमें मतदान केंद्र में वोट देकर आने वाले लोगों से यह राय ली जाती है। कि अभी आप किसको वोट देकर के आए हो यानी आप किस पार्टी को जिताने वाले हो। फिर उसी के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करके नतीजे निकाले जाते हैं। यानी अभी के इलेक्शन में यह पार्टी जीतने के कगार पर है।
हम आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि एग्जिट पोल को न्यूज़ चैनल या सर्वे एजेंसियों के द्वारा करवाए जाते हैं। इसके अलावा एग्जिट पोल को करवाने वाली कोई संस्थान भी हो सकता है।
- MLA और MP में क्या अंतर है ? पूरी जानकारी हिंदी में।
- महापौर कौन होता है ? Who is Mayor in Hindi
- Factory Company और Industry क्या होती है ? इनमे क्या अंतर है ?
- Sponsored By, Powered By और Presented By में क्या अंतर है ?
वैसे अभी आप ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल क्या होता है ? इसके बारे में जान गए होंगे। अगर आपका इस टॉपिक से रिलेटेड कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा और अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।
0 टिप्पणियाँ