PAN, ATM, SIM, UPI, NRI, CNN, OTP, GPS, CCTV, RC, DL, RTO, NOC, EMI की Full Form क्या है

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे शब्दों की फुल फॉर्म बताने वाले है जो की हम अक्सर सुनते रहते है जैसे की PAN, ATM, SIM, UPI, NRI, CNN, OTP, GPS, CCTV, RC, DL, RTO, NOC, EMI आदि। इन शब्दों की Full Form बहुत ही कम लोग जानते है। अगर आपको भी इन शब्दों का मतलब नही पता है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, आपको इन सभी शब्दों की फुल फॉर्म पता चल जाएगी। फुल फॉर्म के साथ में हम इन शब्दों के बारे में संक्षिप्त में इनकी बेसिक जानकारी भी बताएंगे। तो चलिए बारी बारी से इन सभी शब्दों की फुल फॉर्म जानते है।

PAN, ATM, SIM, UPI, NRI, CNN, OTP, GPS, CCTV, RC, DL, RTO, NOC, EMI की Full Form क्या है


PAN, ATM, SIM, UPI, NRI, CNN, OTP, GPS, CCTV, RC, DL, RTO, NOC, EMI की Full Form क्या है


PAN Full Form | PAN का मतलब

PAN की फुल फॉर्म Permanent Account Number होती है। PAN हमारे देश मे एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। PAN कार्ड का उपयोग बैंक मे नया खाता खुलवाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा अभी भारत की किसी भी बैंक में खाता खुलवाने के लिए PAN कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। 


ATM Full Form | ATM का मतलब

ATM की फुल फॉर्म Automated Teller Machine होती है। वर्तमान समय मे ATM मशीन हर छोटे बड़े शहरों मे मौजूद है। ATM का उपयोग हम अपने बैंक खाते मे जमा राशि को निकालने के लिए करते है जिससे हमे बैंक में जाना नही पड़ता है और ना ही लाइन मे खड़ा होना पड़ता है। 


SIM Full Form | SIM का मतलब

SIM की फुल फॉर्म Subscriber Identity Module होती है।SIM आज के समय मे बहुत ही आवश्यक है इसलिए इसका उपयोग बहुत ज्यादा होने लगा है। क्योंकि इसको फोन मे डालने के बाद ही हम किसी से कॉल पे बात कर सकते है या मोबाइल में इंटरनेट का उपयोग कर सकते है। 


UPI Full Form | UPI का मतलब

UPI की फुल फॉर्म Unified Payment Interface होती है। बैंक अकाउंट से ऑनलाइन लेनदेन करने के मामले में UPI का सबसे बड़ा योगदान रहा है। UPI की मदद से ही हम अपने बैंक अकाउंट से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, किसी को भी पैसे भेज सकते हैं या अगर कोई मोबाइल रिचार्ज या बिल पेमेंट करना हो तो वह भी हम UPI की मदद से सिर्फ अपने मोबाइल से कर सकते हैं।


NRI Full Form | NRI का मतलब

NRI की फुल फॉर्म Non Resident Indian होती है। NRI ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जो मूल रूप से भारतीय होते हैं किंतु अपने किसी कार्य की वजह से वह विदेश में रहते हैं और वहीं पर रहकर अपना कार्य करते हैं।


CNN Full Form | CNN का मतलब

CNN की फुल फॉर्म Cable News Network होती है। यह एक अमेरिकी समाचार नेटवर्क है जो को दुनियाभर में सूचनाओं को प्रकाशित करता है।


OTP Full Form | OTP का मतलब

OTP की फुल फॉर्म One Time Password होती है इसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जा सकता है, एक बार इस्तेमाल करने के बाद ये एक्सपायर हो जाती है। OTP का प्रयोग हम तब करते है जब हम ऑनलाइन किसी वेबसाइट या किसी पोर्टल पर एक नया अकाउंट क्रिएट करते हैं। साथ ही जब हम किसी तरह का Online पेमेंट करते है तब भी OTP का प्रयोग किया जाता हैं। 


GPS Full Form | GPS का मतलब

GPS की फुल फॉर्म Global Positioning System होती है। GPS का उपयोग कंप्यूटर, मोबाइल, तथा स्मार्ट वॉच जैसे स्मार्ट डिवाइसेज मे किया जाता है। इसके द्वारा हम उस डिवाइस की location पता कर सकते है। 


CCTV Full Form | CCTV का मतलब

CCTV की फुल फॉर्म Closed Circuit Television होती है। CCTV का प्रयोग आज के समय मे बहुत ज्यादा होने लगा है और इसको बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाने लगा है। वर्तमान मे हम बड़े बड़े शॉपिंग मोल, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, कंपनी, इंस्टीट्यूट, सिनेमा, घर, छोटी मोटी दुकानों, हॉस्पिटल तथा ऐसी ही अन्य कई जगहों पर CCTV देख सकते है। CCTV से हर जगह की देख - रेख अच्छे से हो जाती है और साथ ही CCTV एरिया में कोई घटना घटित होने पर पूरी घटना का पता भी लगाया जा सकता है। 


RC Full Form | RC का मतलब

RC की फुल फॉर्म Registration Certificate होती है। RC किसी भी वाहन का एक ऑफिशियल दस्तावेज होता है जिसमे वाहन की सारी जानकारी होती है।


DL Full Form | DL का मतलब

DL की फुल फॉर्म Driving Licence होती है। यह एक तरह का पहचान पत्र होता है जो की उन सभी को बनवाना अनिवार्य होता है जो किसी प्रकार का वाहन चलाते है। अगर आप बिना DL के वाहन चलाते है तो आप पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है और आप पर भारी भरकम चालान भी लगाया जा सकता है।


RTO Full Form | RTO का मतलब

RTO की फुल फॉर्म Regional Transport Office होती है। RTO एक सरकारी दफ्तर होता है जिसमे सभी तरह के वाहनों का रिकॉर्ड होता है और यही से आम लोगो को Driving Licence दिया जाता है। 


NOC Full Form | NOC का मतलब

NOC की फुल फॉर्म No Objection Certificate होती है। NOC कई प्रकार के अलग-अलग मामलों में दी जाती है। NOC का मतलब होता है की NOC देने वाली संस्था को आपसे कोई भी ऐतराज नहीं है। आप संबंधित NOC की मदद से अपना कार्य आसानी से करवा सकते हैं।


EMI Full Form | EMI का मतलब

EMI की फुल फॉर्म Equated Monthly Installments होती है। EMI एक तरह से किस्त होती है जिसका उपयोग हम किसी भी तरह के सामान को खरीदने के लिए करते है। जब हमारे पास वर्तमान समय मे उस प्रोडक्ट के खरीदने के पूरे पैसे नही होते है तो हम EMI के द्वारा किश्तों मे भुगतान कर सकते है।

तो यह कुछ कॉमन शब्दों की फुल फॉर्म थी जिनका उपयोग हम दैनिक जीवन मे करते है परन्तु इनके बारे मे हमे कम जानकारी होती है। अगर हमें इनके बारे में जानकारी ना हो और कोई हमे इनके बारे मे पूछ ले तो थोड़ा insult जैसा feel होता है। इसलिए हमने यहां पर कुछ कॉमन शब्दों की फुल फॉर्म बताई है जिन्हे पढ़ने के बाद आगे से आप किसी दूसरे को भी इनके बारे में बता पाएंगे। हमे आशा है की आपको यह जानकारी PAN, ATM, SIM, UPI, NRI, CNN, OTP, GPS, CCTV, RC, DL, RTO, NOC, EMI का मतलब क्या होता है जरूर पसंद आई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ